करवा चौथ पर महिला का उजड़ा सुहाग, घर आई पति की लाश, देवर ने भाभी पर लगाया हत्या का आरोप

ग्रेटर नोएडा में सनसनीखेज वारदात : करवा चौथ पर महिला का उजड़ा सुहाग, घर आई पति की लाश, देवर ने भाभी पर लगाया हत्या का आरोप

करवा चौथ पर महिला का उजड़ा सुहाग, घर आई पति की लाश, देवर ने भाभी पर लगाया हत्या का आरोप

Google Photo | Symbolic Photo

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर के सूरजपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्रेटर नोएडा के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति की हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक के भाई ने अपनी भाभी को ही आरोपी बताया है। देवर का कहना है कि उसकी भाभी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसके भाई की हत्या की है। मृतक के भाई ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी और भाभी के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया। 

क्या है पूरा मामला
सूरजपुर थाना क्षेत्र में स्थित देवला गांव में किराए के मकान पर आलोक सिंह अपने परिवार के साथ रहता था। आलोक सिंह के घर में उसकी बीवी और दो बच्चे हैं। आलोक सिंह सूरजपुर में स्थित एक कंपनी में काम करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। जानकारी के मुताबिक आलोक सिंह बीते सोमवार की सुबह घर से कंपनी के लिए निकला था, लेकिन शाम को वापस नहीं लौटा।

बुधवार की दोपहर को मिली लाश
बुधवार की दोपहर को आलोक सिंह की लाश सूरजपुर में स्थित मिग्सन निर्माणधीन प्रोजेक्ट के पास मिली। मामले की जानकारी पुलिस के द्वारा परिजनों को दी गई। आलोक सिंह के चेहरे पर चोट के निशान मिले। इसके अलावा सिर और गले पर भी निशान मिले। जिससे पता चलता है कि आलोक सिंह की हत्या की गई है। पुलिस को कुछ अहम सबूत भी मिले है।

बीवी से पूछताछ हुई, प्रेमी का नाम सामने आया
इस मामले में मृतक के भाई ने अपनी भाभी के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज करवाया है। मृतक के देवर का कहना है कि आलोक सिंह की बीवी का किसी अन्य मर्द से अफेयर चल रहा है। यह भी जानकारी मिल रही है कि आलोक सिंह की बीवी अपने प्रेमी के लिए करवा चौथ का व्रत रखना चाहती थी, लेकिन इसमें उसका पति रुकावट बन रहा था। जिसकी वजह से महिला ने अपनी प्रेमी के साथ मिलकर आलोक की हत्या कर दी। पुलिस ने महिला से पूछताछ की और प्रेमी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। सूरजपुर थाना प्रभारी का कहना है कि वारदात का जल्द खुलासा होगा। कुछ समय सबूत पुलिस को हाथ लगे है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.