महिला उन्नति संस्था ने खास तरह से नवजात बच्चियों का किया स्वागत

ग्रेटर नोएडा : महिला उन्नति संस्था ने खास तरह से नवजात बच्चियों का किया स्वागत

महिला उन्नति संस्था ने खास तरह से नवजात बच्चियों का किया स्वागत

Tricity Today | प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिसरख पर जन्मी नवजात बच्चियों को बेबी किट देकर उनका स्वागत किया

Greater Noida : दुर्गा अष्टमी पर सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था (भारत) ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिसरख पर जन्मी नवजात बच्चियों को बेबी किट देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक डॉ राहुल वर्मा ने कहा कि नवरात्रि के दौरान पूरे देश में आदि शक्ति की उपासना की जाती है। 

इसमें अष्टमी के दिन कन्या पूजन किया जाता है। क्योंकि कन्याओं को धरती पर साक्षात मां दुर्गा का स्वरूप कहा गया है। बेटी बचाओ अभियान के तहत कन्या जन्मोत्सव को लेकर हमारी संस्था समय -समय पर नवजात बच्चियों को प्रोत्साहन किट देकर उनका स्वागत करती रही है। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी सचिन्द्र मिश्र ने कहा कि बेटियां बोझ नहीं हैं। वो उम्मीद हैं आने वाले कल की। वो उम्मीद हैं राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की। 

लोगों को अपनी सोच में बदलाव लाने की आवश्यकता है। आज बेटियां हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रही हैं। इस दौरान स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सुनीता यादव, अनिल भाटी, अरविंद चौधरी, डॉ संजीव शर्मा और बबीता भाटी आदि उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.