यमुना प्राधिकरण और नियाल के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह को एक साल के लिए फिर मिली नियुक्ति, 2019 में हुए थे रिटायर

BIG BREAKING : यमुना प्राधिकरण और नियाल के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह को एक साल के लिए फिर मिली नियुक्ति, 2019 में हुए थे रिटायर

यमुना प्राधिकरण और नियाल के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह को एक साल के लिए फिर मिली नियुक्ति, 2019 में हुए थे रिटायर

Tricity Today | डॉ अरुणवीर सिंह

Greater Noida : यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुणवीर सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार ने एक वर्ष के लिए फिर नियुक्ति कर दी है। डॉक्टर अरुण वीर सिंह 30 जून 2019 को सेवानिवृत्त हो गए थे। जेवर एयरपोर्ट की स्थापना से जुड़े कामकाज को पूरा करवाने के लिए उनके कामकाज को अपरिहार्य मानते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें पुनः एक वर्ष के लिए नियुक्ति दी थी और उसके बाद एक बार फिर नियुक्ति दी थी। अब एक बार फिर उत्तर प्रदेश सरकार ने 31 जुलाई 2022 तक के लिए डॉ अरुण वीर सिंह को दूसरी बार नियुक्ति दी है।

डॉक्टर अरुण वीर सिंह यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी हैं और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी लिमिटेड के भी सीईओ हैं। वह साल 30 जून 2019 को वह सेवानिवृत्त हो गए थे, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने उनके उत्कृष्ट कार्य और ईमानदारी से प्रभावित होकर एक वर्ष के लिए पुन: सेवा नियुक्त किया था। उनका यह कार्य काल 15 जुलाई को समाप्त होने वाला है। उससे पहले ही उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें अगले एक वर्ष के लिए दूसरी बार नियुक्ति दे दी है।

उत्तर प्रदेश सरकार के एक सीनियर अफसर ने कहा, जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए भूमि अधिग्रहण का काम पूरा हो चुका है। अगले महीने अगस्त में जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास होगा। केंद्र सरकार और राज्य सरकार से जुड़ी लगभग सभी अनापत्तियां नायल और ज्यूरिख इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिल चुकी हैं। जेवर एयरपोर्ट को बनाने की जिम्मेदारी ज्यूरिख इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दी गई है। अब उत्तर प्रदेश सरकार ने अरुण वीर सिंह को एक और वर्ष के लिए यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण और जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी लिमिटेड का सीईओ नियुक्त कर दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.