यमुना प्राधिकरण ने सिंहवाल और मेट्रो सिटी तोड़ी, भूमाफियाओं से मुक्त करवाई 236 करोड़ रुपए की जमीन

ट्राईसिटी टुडे की खबर का असर : यमुना प्राधिकरण ने सिंहवाल और मेट्रो सिटी तोड़ी, भूमाफियाओं से मुक्त करवाई 236 करोड़ रुपए की जमीन

यमुना प्राधिकरण ने सिंहवाल और मेट्रो सिटी तोड़ी, भूमाफियाओं से मुक्त करवाई 236 करोड़ रुपए की जमीन

Tricity Today | यमुना प्राधिकरण ने सिंहवाल और मेट्रो सिटी तोड़ी

Greater Noida News : एक बार फिर आपके पसंदीदा न्यूज़ वेबपोर्टल 'ट्राईसिटी टुडे' (Tricity Today) की खबर का असर देखने को मिला है। यमुना विकास प्राधिकरण (Yamuna Authority) ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर 236 करोड़ रुपए की जमीन को भूमाफियाओं से मुक्त करवाया है। यमुना प्राधिकरण की टीम कुल 11.7954 हैक्टेयर जमीन को भूमाफियाओं से कब्जा मुक्त करवाया है। अलीगढ़ के खैर तहसील में स्थित टप्पल में प्राधिकरण ने बुलडोजर चला है। आपको बता दें कि भूमाफियाओं के द्वारा अवैध तरीके से जो कॉलोनी काटी जा रही है। इसको 'ट्राईसिटी टुडे' ने प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद यह एक्शन हुआ है।

लाव-लश्कर के साथ पहुंचे अफसर
यमुना विकास प्राधिकरण के विशेष कार्यधिकारी (ओएसडी) शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अथॉरिटी के क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण करने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद जांच की गई और अब एक्शन लिया गया है। यमुना प्राधिकरण के अधिकारी ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर 236 करोड़ रुपए की अवैध सम्पति पर बुलडोजर चलाया है। 

आनंद विहार, सिंघल सिटी और मेट्रो सिटी को तोड़ा
उन्होंने बताया कि यहां पर भूमाफियाओं ने आनंद विहार, सिंघल सिटी और मेट्रो सिटी के नाम से परियोजना बनाई थी। सरकार की जमीन पर अवैध तरीके से कॉलोनी काटकर बेची जा रही थी। यमुना विकास प्राधिकरण ने एक्शन लेते हुए अवैध अतिक्रमण को तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि इस जमीन की कुल कीमत 236 करोड़ रुपए है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.