यमुना प्राधिकरण ने एटीएस और सुपरटेक की दी अंतिम चेतावनी, प्लॉट की निलामी कर वसूला जाएगा करोड़ों रुपए

Greater Noida : यमुना प्राधिकरण ने एटीएस और सुपरटेक की दी अंतिम चेतावनी, प्लॉट की निलामी कर वसूला जाएगा करोड़ों रुपए

यमुना प्राधिकरण ने एटीएस और सुपरटेक की दी अंतिम चेतावनी, प्लॉट की निलामी कर वसूला जाएगा करोड़ों रुपए

Tricity Today | यमुना प्राधिकरण | File Photo

Greater Noida : यमुना प्राधिकरण ने एटीएस और सुपरटेक बिल्डर को बकाया वसूली के लिए नोटिस जारी किए है। बकाया धनराशी दो सप्ताह में जमा नहीं कराई तो दोनों बिल्डरों को अलॉट प्लॉट में से संस्थागत और कर्मशल की जमीन बेच कर वसूली की जाएगी। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया कि एटीएस बिल्डर को यमुना सिटी के सेक्टर-22 डी में टाउनशिप बसाने के लिए प्लॉट संख्या टीएस-2ए अलॉट किया गया था।

बिल्डर को कई बार भेजा नोटिस
बिल्डर को कई बार बकाया धनराशी 159,85 करोड रुपए है। बिल्डर कई बार नोटिस भेजने के बावजूद बकाया धनराशी जमा नहीं कर रहा है। उन्होने बताया कि सुपरटेक बिल्डर पर यमुना प्राधिकरण का 172.73 करोड रुपये बकाया है। सुपरटेक बिल्डर को सेक्टर-17ए में टाउनशिप बसाने के लिए प्लॉट अलॉट किया गया था। लेकिन बिल्डर बार-बार प्राधिकरण की ओर से नोटिस भेजने के बावजूद भी बकाया धनराशी जमा नही कर रहा है।

अंतिम नोटिस जारी
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने दोनों बिल्डरों को अंतिम नोटिस जारी किया है। दो सप्ताह में बकाया धनराशी जमा नही करने पर दोनों बिल्डरों की बची हुई कार्मशल और संस्थागत को बेच कर बकाया वसूली की कार्रवाई प्राधिकरण शुरु करेगा। सीईओ ने बताया कि बायर्स के हितों को ध्यान में रखते हुए जितने एरिया में टावर बन गए है, उन्हों छेडा नहीं जाएगा। बाकी बची जमीन की बोली लगाकर बेचा जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.