अवैध खनन से परेशान यमुना प्राधिकरण, अब हथियारबंद 'फौजी' लगाएंगे माफिया पर लगाम

Noida Airport : अवैध खनन से परेशान यमुना प्राधिकरण, अब हथियारबंद 'फौजी' लगाएंगे माफिया पर लगाम

अवैध खनन से परेशान यमुना प्राधिकरण, अब हथियारबंद 'फौजी' लगाएंगे माफिया पर लगाम

Tricity Today | अब हथियारबंद 'फौजी' लगाएंगे माफिया पर लगाम

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास अवैध खनन काफी तेजी के साथ हो रहा है। इसको रोकने के लिए यमुना प्राधिकरण के सीईओ ने लाख प्रयास किए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अब सीईओ ने नया प्लान तैयार किया है। यमुना सिटी के उन क्षेत्रों में आर्मी के रिटायर्ड 'फौजी' तैनात होंगे, जहां पर अवैध खनन हो रहा है। सभी फौजी हथियारबंद होंगे और गाड़ियां भी यमुना प्राधिकरण के द्वारा दी जाएंगी।

इन सेक्टरों में तेजी से हो रहा अवैध खनन
दरअसल, जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा है। एयरपोर्ट के नजदीक काफी सेक्टर ऐसे हैं, जहां पर भूमाफियाओं को नजर है। माफियाओं के द्वारा यमुना प्राधिकरण की जमीन को चोरी किया जा रहा है। सबसे ज्यादा सेक्टर-28, सेक्टर-29, सेक्टर-32, सेक्टर-33, सेक्टर-22डी और सेक्टर-22सी में अवैध मिट्टी का खनन हो रहा है। जिसकी वजह से प्राधिकरण बेहद परेशान है।

10-10 रिटायर्ड फौजी तैनात होंगे
यमुना प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक अब इस सेक्टरों में 10-10 रिटायर्ड फौजी तैनात किए जाएंगे। ये फौजी हथियारबंद होंगे। कुल मिलाकर अब ये फौजी यमुना प्राधिकरण में हो रहे अवैध मिट्टी खनन को रोकने से बचांएगे। इसकी तैनाती बहुत जल्द होने वाली है। इन फौजी के लिए यमुना प्राधिकरण गाड़ियों का भी बंदोबस्त करेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.