यमुना सिटी की पहचान श्रीकृष्ण और भगवान शिव की प्रतिमा से भी होगी, धर्मनगरी की तरफ बढ़े कदम

नोएडा एयरपोर्ट का असर : यमुना सिटी की पहचान श्रीकृष्ण और भगवान शिव की प्रतिमा से भी होगी, धर्मनगरी की तरफ बढ़े कदम

यमुना सिटी की पहचान श्रीकृष्ण और भगवान शिव की प्रतिमा से भी होगी, धर्मनगरी की तरफ बढ़े कदम

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida News : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का ठीक बराबर में भगवान भोलेनाथ की 260 फीट ऊंची मूर्ति लगेगी। इसके अलावा भगवान श्री कृष्ण की 106 फीट ऊंची प्रतिमा लगी हुई है। यह दोनों काफी आकर्षित होंगे। इस तरीके से यमुना सिटी की पहचान भगवान श्री कृष्णा और भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा भी होगी। योगी आदित्यनाथ की मंशा के मुताबिक यमुना सिटी को धर्म नगरी की तरफ विकसित किया जा रहा है।

आध्यात्मिक गुरु रवि शंकर करेंगे स्कूल स्थापित
यमुना सिटी के वैलनेस सेंटर में आध्यात्मिक गुरु रवि शंकर 12वीं तक के स्कूल स्थापित करेंगे। इसके लिए 47,000 वर्ग मीटर जमीन का आवंटन किया गया है। यमुना विकास प्राधिकरण की तरफ से रवि शंकर विद्या मंदिर ट्रस्ट को 12,000 वर्ग मीटर जमीन आवंटित की गई है। यहां पर करीब 70 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। 

एयरपोर्ट के पास लगेगी देश की सबसे ऊंची भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा
इसके अलावा ईशा फाउंडेशन ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बराबर में भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा लगाने को लेकर जमीन मांगी है। पिछले दिनों ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी और 200 एकड़ जमीन मांगी। ईशा फाउंडेशन को यह जमीन अमरपुर पालका गांव में दी जाएगी। इस जमीन पर ईशा फाऊंडेशन 260 फीट ऊंचाई भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा लगाएगा। यह भारत की सबसे ऊंची भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा होगी।

श्री कृष्ण की प्रतिमा लोगों को करती है आकर्षित
जब आप यमुना एक्सप्रेसवे से गुजारोगे तो रास्ते में 106 फीट ऊंची भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा दिखाई देगी। यह प्रतिमा गौर यमुना सिटी के द्वारा स्थापित की गई है। इस तरीके से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक और चारों तरफ धर्म नगरी के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। सभी काम योगी आदित्यनाथ की मंशा के मुताबिक किया जा रहे हैं। हम यह भी कह सकते हैं कि यमुना सिटी योग पर्यटन और आध्यात्मिक का केंद्र स्थापित होगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.