इस वजह से खुश हुई सरकार, अब योगी आदित्यनाथ देंगे होली वाला गिफ्ट 

यूपी में छा गए ग्रेटर नोएडा के 5 गांव : इस वजह से खुश हुई सरकार, अब योगी आदित्यनाथ देंगे होली वाला गिफ्ट 

इस वजह से खुश हुई सरकार, अब योगी आदित्यनाथ देंगे होली वाला गिफ्ट 

Tricity Today | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Greater Noida News : उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के पांच गांव छा गए हैं। इसकी बड़ी वजह बने हैं सवालों के जवाब। दरअसल, राज्य स्तर पर कुछ सवाल तैयार किए गये थे। इन सवालों का ऑनलाइन जवाब सुनकर योगी आदित्यनाथ खुश हो गई। जिसके बाद सरकार ने इन पांच गांवों को इनाम देने का फैसला लिया है। इनमें दादरी, बिसरख और जेवर क्षेत्र के गांव हैं। 

समिति ने की थी स्थलीय जांच
जिला पंचायत राज अधिकारी कुंवर सिंह यादव ने बताया कि जवाबदेह संस्था व स्मार्ट संस्था के रूप में ग्राम पंचायतों को विकसित करने के लिए सरकार मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना चला रही है। राज्य स्तर पर तैयार सवालों का ऑनलाइन जवाब देकर ग्राम पंचायतों ने पुरस्कार के लिए आवेदन किया था। सरकार स्तर से बनी समिति ने इन ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की स्थलीय जांच की। 

ऐसे हुआ गांवों का चयन 
इसके बाद विकास खंड में टॉप थ्री ग्राम पंचायतों की सूची जनपद स्तर पर भेजी गई। इस सूची में शामिल ग्राम पंचायतों की जांच मंडलीय उप निदेशक पंचायत ने की थी। नंबर के आधार पर पांच ग्राम पंचायतों का चयन किया गया, जिनकी सूची राज्य स्तर की समिति को भेजी गई। सूची में बिसरख ब्लॉक की आकल जागीर, प्यावली ताजपुर, दादरी के कलौंदा और नूरपुर और जेवर क्षेत्र का मंडपा गांव शामिल है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.