योगी आदित्यनाथ पहुंचे यमुना प्राधिकरण के स्टॉल, सीईओ ने गिनाईं अपने क्षेत्र की उपलब्धियां

Delhi Trade Fair 2023 : योगी आदित्यनाथ पहुंचे यमुना प्राधिकरण के स्टॉल, सीईओ ने गिनाईं अपने क्षेत्र की उपलब्धियां

योगी आदित्यनाथ पहुंचे यमुना प्राधिकरण के स्टॉल, सीईओ ने गिनाईं अपने क्षेत्र की उपलब्धियां

Tricity Today | योगी आदित्यनाथ पहुंचे यमुना प्राधिकरण के स्टॉल

Greater Noida News : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगने वाले प्रगति मैदान में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला लगा हुआ है। इसमें उत्तर प्रदेश पवेलियन भी है। इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। उन्होंने यमुना विकास प्राधिकरण के स्टॉल का निरीक्षण किया। इस बार व्यापार मेले की थीम "वसुधैव कुटुम्बकम" है। उत्तर प्रदेश पवेलियन प्रगति मैदान में हॉल नंबर 2 में लगा हुआ है। इसमें यमुना विकास प्राधिकरण के अलावा कई अथॉरिटी ने अपने स्टॉल लगाए हैं। सीईओ के साथ यमुना प्राधिकरण के एसीईओ कपिल सिंह, विशेष कार्याधिकारी शैलेंद्र भाटिया और स्टाफ ऑफिसर नंदकिशोर सुन्दरियाल आदि मौजूद रहे।

इन प्रोजेक्ट के बारे में योगी आदित्यनाथ को जानकारी दी
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ.अरुणवीर सिंह ने चीफ मिनिस्ट्रर योगी आदित्यनाथ को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, पॉड टैक्सी, फिल्म सिटी, मेडिकल मेडिकल डिवाइस पार्क, लॉजिस्टिक पार्क, अपेरल पार्क और डेटा सेंटर पार्क आदि प्रोजेक्टों के बारे में बताया।

एफडीआई योजना में पहली कंपनी आई
डॉ.अरुणवीर सिंह ने योगी आदित्यनाथ को बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार जो एफडीआई योजना लेकर आई है, उसके तहत पहले आवंटन यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में हुआ है। योगी आदित्यनाथ की योजना के मुताबिक पहली कंपनी सिफी इनफिनिटी स्पेसेस लिमिटेड को डाटा सेंटर में जमीन दी गई है। सीईओ ने योगी आदित्यनाथ को बताया कि फिल्म सिटी परियोजना और पॉड टैक्सी परियोजना की इंटरनेशनल बिड निकाली गई है। जिसकी अंतिम तिथि 30 नवंबर है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.