योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा करेगी और बेहतर, इस तरह गौतमबुद्ध नगर बनेगा सेफ सिटी

बजट 2022-23 :  योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा करेगी और बेहतर, इस तरह गौतमबुद्ध नगर बनेगा सेफ सिटी

योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा करेगी और बेहतर, इस तरह गौतमबुद्ध नगर बनेगा सेफ सिटी

Tricity Today | Yogi Adityanath

Greater Noida : गौतमबुद्ध नगर जिले ने पूरे उत्तर प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। अब गौतमबुद्ध नगर जिले में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा, ताकि महिलाएं किसी भी समय कहीं पर भी आराम से बिना किसी झिझक के आ-जा सके। जिसके लिए जगह-जगह पर सीसीटीवी (CCTV) कैमरे, पिंक बूथ और ड्रोन के जरिए निगरानी की जाएगी। वहीं, गुरुवार को प्रदेश सरकार ने सालाना बजट पेश किया। जिसमें सरकार द्वारा कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जोर दिया गया। जिसके चलते सेफ सिटी परियोजना के तहत गौतमबुद्ध नगर सहित छह जिलों के लिए 523.34  करोड़ रुपय देने की घोषणा की गई। जिससे इन जिलों की कानून व्यवस्था को बेहतर और दुरुस्त किया जाएगा। इसके अलावा सरकार द्वारा  अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए अभियान चलाया जा रहे हैं। 

699 हॉट स्पोर्ट्स चयनित किए गए 
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दोबारा सरकार बनते के साथ ही अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाम कसने पर जोर दिया जा रहा है। जिसके चलते इस बार विधानसभा में पेश किए गए बजट में सरकार ने प्रदेश में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था पर जोर दिया गया। सेफ सिटी परियोजना के तहत गौतमबुद्ध नगर सहित छह जिलों के लिए 523.34 करोड़ रुपय का बजट पास किया है। साथ ही सरकार ने इस बजट में पुलिस संसाधनों को और दुरुस्त करने के लिए भी कहा है। आपको बता दें कि गौतमबुद्ध नगर जिला पहले से ही सेफ सिटी परियोजना के अंतर्गत आता है। जिले में 699 हॉट स्पोर्ट्स चयनित किए गए हैं। जिनमें से 450 प्वाइंटों पर कार्य किया जाएगा। 

इस तरह बनाया जाएगा जिले को और अधिक सुरक्षित 
गौतमबुद्ध नगर जिले में चौराहा और तिराहों पर 1,527 हाई रिजोल्यूशन कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों के जरिए शहर में हो रही सभी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। फिलहाल पहले चरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस चरण में 250 कैमरे लगाए जाएंगे। जिसके बाद पूरे जनपद में चुने गए स्थानों पर कैमरे लगाने का कार्य किया जाएगा। इन कैमरों के जरिए तेज रफ्तार, बिना हेलमेट और परिवहन के नियमों के उल्लंघन करने वालों वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जिले के किसी क्षेत्र में अगर कहीं कोई वारदात को अंजाम दिया जाता है तो इन कैमरों के जरिए अपराधियों की पहचान की जा सकेगी। सीसीटीवी कैमरा की मॉनिटरिंग के लिए एक स्मार्ट कंट्रोल रूम की स्थापित किया जाएगी। जहां से शहर में हो रही गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। 

महिलाओं के लिए बनाए जाएंगे पिंक बूथ 
महिलाओं को और अधिक सुरक्षित महसूस कराने के लिए गौतमबुद्ध नगर जिले में पिंक बूथ और पिंक पेट्रोलिंग वाहन चलाए जाएंगे। इसका कार्य इसी साल शुरू कर दिया जाएगा। जिले में 50 पिंक बूथ बनाए जाएंगे। साथ ही पेट्रोलिंग के लिए 30 चार पहिया एसयूवी वाहन और 40 स्कूटी खरीदे जाएंगी। जिनके जरिए पेट्रोलिंग कर जगह-जगह पर महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा। साथ ही सीसीटीवी कैमरा की मोटरी मॉनिटरिंग के जरिए भी अगर कहीं किसी महिला के साथ कोई बदतमीजी होती है तो उस पर नजर रखी जाएगी और कार्रवाई की जाएगी। 

इन पिंक बूथों में महिलाओं की शिकायतों का तुरंत निवारण किया जाएगा। जिसके लिए यहां पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। साथ ही इन बूथों के अंदर महिलाओं को एक सुरक्षित माहौल प्रदान किया जाएगा। जिले में ऐसे स्थानों का चयन किया जा रहा है जहां पर महिलाओं का आना-जाना अधिक है। जिसके बाद वहां पर इन पिंक बूथों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा यहा पर महिलाओं के लिए रेस्ट रूम, वॉशरूम, शिकायत घर, किचन और फर्स्ट एड की व्यवस्था की जाएगी। यही नहीं हाईवे और एक्सप्रेसवे पर भी पिंक बूथ बनाए जाएंगे। 

ड्रोन के जरिए रखी जाएगी सभी गतिविधियों पर नजर 
इस बार बजट में सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था पर अधिक बल दिया है। जिसके चलते अब जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए जहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं और पिंक बूथ बनाए जा रहे हैं। वहीं, अब जिले में ड्रोन के जरिए सभी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। इससे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी। ड्रोन के जरिए जहां पर महिलाओं का अधिक आना जाना होता है वहां पर नजर रखी जाएगी। ताकि महिलाओं की सुरक्षा में कोई चूक ना हो सके। यही नहीं ड्रोन के जरिए सभी त्योहारों पर और धार्मिक स्थलों पर भी सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इससे बारीक से बारीक गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। जिससे सुरक्षा व्यवस्था में कोई भी चुक ना हो सके।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.