प्लॉट बेचने के नाम पर व्यापारी से चार करोड़ की धोखाधड़ी, जानिए क्या है पूरा मामला

गुरुग्राम में ठगी का बड़ा खेल : प्लॉट बेचने के नाम पर व्यापारी से चार करोड़ की धोखाधड़ी, जानिए क्या है पूरा मामला

प्लॉट बेचने के नाम पर व्यापारी से चार करोड़ की धोखाधड़ी, जानिए क्या है पूरा मामला

Google Images | Symbolic Image

Gurugram News : गुरुग्राम में प्लॉट बेचने के नाम पर व्यापारी से चार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपितों ने व्यापारी को गांव सिकंदरपुर घोषी में नौ वर्ग गज प्लॉट के फर्जी कागज दिखाए थे। पीड़ित को जब पता चला कि आरोपितों ने दो साल पहले ही किसी दूसरे को प्लॉट बेच दिया था। इससे उसके पैरों के तले से जमीन खिसक गई।

क्या है पूरा मामला
सेक्टर-15 पार्ट दो निवासी एक व्यापारी से प्लॉट बेचने के नाम पर चार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर रविवार को दस लोगों के विरुद्ध शिवाजी नगर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। इसमें कहा कि कुछ लोगों ने उसे प्लॉट बेचने के नाम पर चार करोड़ रुपये ले लिए। जबकि वह प्लॉट पहले ही किसी और को बेचा जा चुका था। सेक्टर 15 पार्ट दो निवासी मनोज कुमार लांबा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका शक्ति नगर में प्लास्टिक दाना सप्लाई करने का काम है।

सस्ते दामों में प्लॉट देने का दिया झांसा
दोनों लोग फरवरी 2021 में उनकी फर्म में आए। कहा कि गांव सिकंदरपुर घोषी में नौ सौ वर्ग गज प्लॉट करीब साढ़े सात करोड़ रुपये में मिल रहा है। उन्होंने अपने पास पैसे न होने का हवाला देकर मनोज लांबा से सस्ते दामों में प्लॉट लेने की पेशकश की। आरोप है कि मनोज लांबा के राजी होने पर मार्च में दोनों लोगों ने हल्का पटवारी से प्लॉट के कागज भी दिखवाए। इसके बाद मनोज लांबा ने संदीप और मनोज यादव के कहने पर कथित रूप से अर्श डेवलपर्स से प्लॉट की सात करोड़ 30 लाख रुपये में डील की।

प्लॉट देख उड़े होश
मनोज लांबा ने आरोप लगाया कि जब वह अक्टूबर 2021 में सिकंदरपुर घोषी स्थित प्लॉट देखने गए तो यहां पर एसकेएन हरियाणा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन एजेंसी प्लॉट पर निर्माण करा रही थी। पूछताछ करने पर पता चला कि यह प्लॉट एजेंसी ने 2019 में ही अर्श डेवलपर्स से खरीदा था।

पुलिस का बयान
पुलिस का कहना है कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई जल्द की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.