एक वीडियो जिससे हिल गई हरियाणा सरकार, गृह मंत्री को देना पड़ा स्पष्टीकरण

Nuh Voilence : एक वीडियो जिससे हिल गई हरियाणा सरकार, गृह मंत्री को देना पड़ा स्पष्टीकरण

एक वीडियो जिससे हिल गई हरियाणा सरकार, गृह मंत्री को देना पड़ा स्पष्टीकरण

Google Image | सीआईडी इंस्पेक्टर

Gurugram News : नूंह में ब्रजमंडल यात्रा के दौरान भड़की हिंसा आग में जहां करोड़ की संपत्ति को नुकसान हुआ ही कई लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ गया। हिंसा की आग जैसे ठंड़ी पड़ती जा रही है वैसे वैसे इस हिंसक घटना की परतें भी एक एक कर खुलती जा रही हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स जिसे सीआईडी इंस्पेक्टर बताया जा रहा है। उसका दावा है कि नूंह में हिंसा भड़कने की आशंकाओं का इनपुट उसके पास पहले से ही था। उसने इसे हफ्तेभर पहले ही आला अधिकारियों और सरकार के नुमांदों के साथ साझा कर दिया था। इस दावे के बाद हरियाणा सरकार सकते में आ गई है। खुद गृह मंत्री को आकर इस पर बयान देना पड़ रहा है। पुलिस ने हिंसा में शामिल लोगों पर कार्रवाई करते हुए 202 गिरफ्तारियां और 102 FIR दर्ज की हैं। 
गृह मंत्री बोले, मुझे नहीं थी जानकारी
इस संबंध गृह मंत्री अनिल विज ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा कि मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। मैंने ACS होम और DGP से भी पूछा तो उनका भी कहना है कि उन्हें भी जानकारी नहीं है। विज आगे कहते हैं कि अब एक वीडियो वायरल हो रहा है कि जिसमें CID का कोई इंस्पेक्टर कह रहा है कि उसे तो सब पता था। तो अगर उसे पता था तो उसने किसे बताया? किस अधिकारी को बताया? किस स्तर का उसको पता था? क्या उसको पता था कि इस स्तर का कांड हो जाएगा। मैंने उसका वीडियो ACS होम को भेजा है कि इसकी जांच करो कि इसने किसे बताया, कहां बताया और कहां तक पहुंचा और जिसको पता था उन्होंने क्या इंतजाम किए?
  हिंसा से विज बेखबर, ACS यात्रा और SP छुट्टी पर
गृहमंत्री अनिल विज भले ही किसी इनपुट की जानकारी न होने की बात कह रहे हों, लेकिन ब्रजमंडल यात्रा के पहले मोनू मानेसर फिर CID इंस्पेक्टर, एक के बाद एक वीडियो सामने आने से अब हरियाणा सरकार पर उंगलियां उठना लाजमीं है। हरियाणा के कई वरिष्ठ अधिकारियों और गृह मंत्री अनिल विज को तो नूंह में हिंसा भड़कने के घंटों बाद तक इसकी जानकारी नहीं थी। उन्हें हिंसा फैलने के बाद दोपहर 3 बजे इसकी जानकारी मिली। दूसरी ओर नूंह में हिंसा के दिन नूंह एसपी वरुण सिंगला छुट्टी पर थे। पलवल के एसपी के पास नूंह का अतिरिक्त प्रभार था। ACS होम TVSN प्रसाद वैष्णों देवी की यात्रा पर गए हुए थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.