अखलेश, डिम्पल और धर्मेंद्र यादव मेदांता अस्पताल पहुंचे, बोले- नेताजी के लिए दुआ करें

Mulayam Singh Yadav : अखलेश, डिम्पल और धर्मेंद्र यादव मेदांता अस्पताल पहुंचे, बोले- नेताजी के लिए दुआ करें

अखलेश, डिम्पल और धर्मेंद्र यादव मेदांता अस्पताल पहुंचे, बोले- नेताजी के लिए दुआ करें

Google Image | Mulayam Singh Yadav

Gurugram : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। पिछले 4 दिनों से उनका उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री और उनके बेटे अखिलेश यादव, बहू डिंपल यादव व भतीजे धर्मेंद्र यादव मेदांता अस्पताल पहुंचे हैं। अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अपील की है कि मेदांता अस्पताल के बाहर भीड़ नहीं लगाएं। इस वक्त नेताजी (Mulayam Singh Yadav) के लिए दुआ करने की आवश्यकता है। सभी लोग अपने घरों में रहकर उनके लिए दुआ करें।

मेदांता अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक मुलायम सिंह यादव का इलाज जारी है। अखिलेश यादव डॉक्टरों से लगातार संपर्क में हैं। धर्मेंद्र यादव भी मेदांता अस्पताल में मौजूद हैं। डिंपल यादव बुधवार की सुबह मेंदाता अस्पताल पहुंची हैं। अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की है। उन्होंने कहा है कि अस्पताल में ज्यादा भीड़ न लगाएं। नेताजी के लिए दुआ करें। डॉक्टर उनके लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। ईश्वर ने चाहा तो वह जल्दी स्वस्थ हो जाएंगे।

Copyright © 2022 - 2023 Tricity. All Rights Reserved.