जिले में 121 नए राशन डिपो के लिए दें आवेदन, महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण, पढ़िए पूरी अपडेट

Gurugram News : जिले में 121 नए राशन डिपो के लिए दें आवेदन, महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण, पढ़िए पूरी अपडेट

जिले में 121 नए राशन डिपो के लिए दें आवेदन, महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण, पढ़िए पूरी अपडेट

Google Image | Symbolic

Gurugram News : राज्य में घोषित किए गए नए राशन डिपो का आवंटन एक अगस्त 2023 को किया जायेगा। यह पीडीएस कंट्रोल ऑर्डर 2022 के तहत लागू किया जाएगा। डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि नियमों के तहत प्रति 300 लाभार्थी राशनकार्डों पर उचित मूल्य की एक सरकारी दुकान यानी राशन डिपो का संचालन किया जाना है। प्रदेश में राशन डिपो में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को लागू किया गया है। 

चयन की प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम
डीसी ने बताया कि हर दूसरे डिपो के बाद तीसरा डिपो महिलाओं के लिए अलॉट किया जायगा। जिले में पहले से चल रहे राशन डिपो में महिलाओं के बैकलॉग को पूरा करने के लिए नए लाइसेंस आवंटन में प्रावधान किया गया है। गुरुग्राम जिले में वर्तमान में 221 डिपो चल रहे हैं। इनसे 4,21,700 लोग राशन का उठा रहे हैं। अब गुरुग्राम में 121 नए डिपो के लिए वेकेंसी निकाली गई है। इसमें 62 महिलाओं के किए आरक्षित की गई है। राशन डिपो के लिए आवेदन और चयन की प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जा रही है।

कौन कर सकता है आवेदन 
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अनिल कुमार ने बताया कि 7 अगस्त तक अंत्योदय सरल पोर्टल पर आवेदन प्राप्त करें। उसके बाद अगस्त में ही जिलास्तर पर छंटनी और चयन की प्रक्रिया पूरी की जायगी। एक सितंबर 2023 को नए डिपोधारकों की सूची जारी कर दी जायगी। राशन डिपो के लिए आवेदनकर्ता संबन्धित वार्ड या गांव का निवासी होना चाहिए, जिसकी उम्र 21 से 45 वर्ष के बीच हो। आवेदक की शैक्षणिक योग्यता कम से कम 12वीं पास होना चाहिए है। आवेदक को कम्प्यूटर का ज्ञान होना अनिवार्य है। राशन डिपो अलॉटमेंट में तेजाब हमले से पीड़ित महिलाओं और विधवाओं को वरीयता देने का भी प्रावधान किया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.