ढाबा मैनेजर की बाल-बाल बची जान, जानिए क्या है पूरा मामला

सिगरेट पीने से किया मना तो चला दी गोली : ढाबा मैनेजर की बाल-बाल बची जान, जानिए क्या है पूरा मामला

ढाबा मैनेजर की बाल-बाल बची जान, जानिए क्या है पूरा मामला

Google Images | Symbolic Image

Gurugram News : गुरुग्राम में सोहना रोड पर देर रात खाना खाने पहुंचे कुछ युवकों को जब सिगरेट पीने से मना किया तो वो इतने गुस्से में आगए की ढाबे के मैनेजर पर फायरिंग कर दी। गोली ढाबे की दीवार पर जा लगी। शिकायत मिलने के बाद थाना पुलिस ने जांच करते हुए छह आरोपितों को धर दबोचा।

क्या है पूरा मामला
मैनेजर ने बताया कि देर रात 12 बजे उसके ढाबे में छह युवक खाना खाने आए थे। वह अंदर बैठकर सिगरेट पीने लगे, जब उन्होंने सिगरेट पीने से मना किया तो उनके साथ गाली-गलौज की और एक युवक ने गोली चला दी। इसमें वह बाल-बाल बच गए। गोली पीछे दीवार पर जा लगी। इसके बाद आरोपित बाहर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घर जाने के बाद मैनेजर को फोन कर जान से मारने की धमकी भी दी गई। देर रात कंट्रोल रूम में ढाबे के मैनेजर आजाद सिंह की ओर से गोली चलने की शिकायत की गई थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

पुलिस का बयान
पुलिस ने मामले की जांच करते हुए छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान बसई निवासी गौरव, वजीरपुर निवासी अंकित, खांडसा निवासी मोहित, शक्ति पार्क निवासी मयंक, ओम नगर निवासी नितिन व रोहित के रूप में की गई। इन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ व हथियार की बरामदगी की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.