नामी हॉस्पिटल में भर्ती विदेशी महिला के साथ हुआ कुछ ऐसा, जिसे देख शर्मसार हो गए सभी

गुरुग्राम में सनसनीखेज घटना : नामी हॉस्पिटल में भर्ती विदेशी महिला के साथ हुआ कुछ ऐसा, जिसे देख शर्मसार हो गए सभी

नामी हॉस्पिटल में भर्ती विदेशी महिला के साथ हुआ कुछ ऐसा, जिसे देख शर्मसार हो गए सभी

Google Images | Symbolic Image

Gurugram News : गुरुग्राम में सेक्टर-51 एरिया के आर्टिमिस हॉस्पिटल में एडमिट विदेशी युवती से एक ऐसी वारदात हुई, जिसे देख कोई भी व्यक्ति हॉस्पिटल जाने से पहले दो बार सोचेगा। पीड़ित युवती का आरोप है कि हॉस्पिटल के ही अटेंडेंट स्टाफ ने उसके साथ रेप किया। सेक्टर-50 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

क्या है पूरा मामला
पुलिस को शिकायत देने वाली युवती का कहना है कि जब वह अस्पताल में भर्ती थी। तब दवा और इंजेक्शन के प्रभाव के चलते पूरी तरह होश में नहीं थी। उसके रूम में बतौर अटेंडेंट ठाकुर नामक हॉस्पिटल कर्मी तैनात था। आरोप है कि युवती जब अर्धबेहोशी की हालत में थी तो आरोपी ने उससे रेप किया। युवती ने होश आने पर परिवार वालों को इस बारे में बताया। परिवार वालों ने घटना को लेकर अस्पताल में विरोध किया। जांच पूरी होने तक आरोपी को ड्यूटी से हटा दिया गया है।

प्रबंधन ने दिया निष्पक्ष जांच का आदेश
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि वह हमेशा मरीज की सुरक्षा को प्राथमिकता देता है। इस मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाएगी। अस्पताल में कर्मचारियों की भर्ती आउटसोर्स व डायरेक्ट की जाती है। हॉस्पिटल में पॉश (POSH) कमिटी है, जो समय-समय पर कर्मचारियों को ट्रेनिंग कराती है। मरीजों की सुरक्षा के लिए गार्ड भी हैं और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.