पुलिस से बचने के लिए पैदल चला 400 किलोमीटर, तीन साल की बच्ची से रेप का है आरोपी

Gurugram News : पुलिस से बचने के लिए पैदल चला 400 किलोमीटर, तीन साल की बच्ची से रेप का है आरोपी

पुलिस से बचने के लिए पैदल चला 400 किलोमीटर, तीन साल की बच्ची से रेप का है आरोपी

Tricity Today | आरोपी गिरफ्तार

Gurugram News : बादशाहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो तीन साल की बच्ची के साथ रेप के बाद से करीब 10 महीने से फरार चल रहा था। आरोपी को पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आरोपी पुलिस से बचने के लिए नए नए तरीके अपना रहा था। आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के जिला नरसिंहपुर निवासी डरे उर्फ गोविंद (36) के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। 

400 किलोमीटर पैदल चला आरोपी
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गुरुग्राम में मजदूरी का काम करता था। बादशाहपुर थाना क्षेत्र में एक झुग्गी में रहता था। बच्ची के पिता से आरोपी की अच्छी दोस्ती थी। 12 जनवरी 2023 को बच्ची की दादी काम से फरीदाबाद गई हुई थीं। उसके पिता घर पर नहीं थे। इस दौरान बच्ची को अकेले पाकर उसने वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद वह अपने गांव चला गया था। पुलिस उसे पकड़ न पाए, इसके लिए वह अपने गांव से भी 400 किलोमीटर दूर पैदल चलकर जिला नरसिंहपुर में मजदूरी करने लगा।

पत्नी की हत्या की कोशिश के मामले में गया था जेल
वर्ष 2020 में आरोपी फरीदाबाद में अपनी पत्नी के साथ रहता था और इसी दौरान उसने पत्नी की हत्या करने की कोशिश की। पत्नी को दूसरी मंजिल से फेंक दिया था। पत्नी ने इस मामले में फरीदाबाद के एक थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा था। आरोपी थोड़े दिनों बाद ही जेल से बाहर आया और उसके बाद यह फरार हो गया था। आरोपी के खिलाफ दो मामले मध्य प्रदेश में झगड़े करने के भी दर्ज हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.