जमालपुर में 75 करोड़ खर्च कर गांव को चमकाने की तैयारी, इन समस्याओं का होगा हल

Gurugram News : जमालपुर में 75 करोड़ खर्च कर गांव को चमकाने की तैयारी, इन समस्याओं का होगा हल

जमालपुर में 75 करोड़ खर्च कर गांव को चमकाने की तैयारी, इन समस्याओं का होगा हल

Google image | DC Nishant Kumar Yadav

Gurugram : गुरूग्राम जिला के फरूखनगर खण्ड के गांव जमालपुर के निवासियों के लिए अच्छी खबर है। गांव में पीने के पानी व जल निकासी के लिए जनस्वास्थ्य और अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 16 करोड़ रुपए का एस्टीमेट तैयार किया गया है। वहीं जमालपुर चौक से पंचगाव तक डबल लाइन सड़क को बढ़ाकर फोर लेन करने के लिए 75 करोड़ रुपए की परियोजना को लेकर निविदाएं भी आमंत्रित कर दी गई। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव के प्रयासों से गांव के विकास से जुड़ी 52 परियोजनाओं को विभिन्न विभागों के माध्यम से क्रियांवित किया जाएगा।

गांव के विकास के लिए धरातल पर साकार होंगी बड़ी परियोजनाएं
डीसी निशांत कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव में पीने के पानी और जलभराव की समस्या के स्थाई समाधान के लिए जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा एक विस्तृत परियोजना तैयार की गई है। इस परियोजना पर 16 करोड़ रुपए की लागत आने का अनुमान है। इसी तरह गांव में स्वच्छता को लेकर बीडीपीओ फरूखनगर को दिशा-निर्देश समय-समय पर जारी किए जाते है। इसी तरह सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत 52 परियोजनाओं को विभिन्न विभागों के माध्यम से क्रियांवित कराया जाएगा। गांव के मुख्य चौक से पंचगांव तक फोर लेन सडक़ के प्रोजेक्ट को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से 75 करोड़ रुपए की परियोजना तैयार की गई है। इस परियोजना के लिए टेंडर भी आमंत्रित कर दिए गए है।

जमालपुर में प्रमुख विकास कार्यों का इस प्रकार विवरण
डीडीपीओ वीरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव में मंदिर वाले जोहड़ को विकसित करने के लिए पंचायती राज विभाग के माध्यम से 55 लाख रुपए की राशि से कार्य किए जा रहे हैं। इसी तरह 37 लाख रुपए की लागत से आयुष डिस्पेंसरी का कार्य भी प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि गांव की शमशान भूमि पर 10 लाख रुपए की लागत टीन शेड, पानी की टंकी और अन्य कार्य भी करवाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति की चौपाल का निर्माण भी प्रगति पर है। इस कार्य पर 19 लाख रुपए की राशि खर्च होगी। वहीं गांव में 11 लाख रुपए की लागत से रास्ते का भी निर्माण कार्य जारी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.