इस तारीख तक AADHAR अपडेट करने का मुफ्त मौका, यह है पूरी प्रक्रिया

गुरुग्राम के लाखों लोगों के लिए खास खबर : इस तारीख तक AADHAR अपडेट करने का मुफ्त मौका, यह है पूरी प्रक्रिया

इस तारीख तक AADHAR अपडेट करने का मुफ्त मौका, यह है पूरी प्रक्रिया

Google Image | Symbolic Image

- डीसी ने कहा- 10 वर्ष से पहले बने आधार में करवाएं दस्तावेज अपडेट
- विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए आधार है बहुत जरूरी
- UIDAI की वेबसाइट पर कोई शुल्क नहीं, केंद्र पर लगेंगे 50 रुपये

 

Gurugram News : गुरुग्राम के लाखों निवासियों के लिए बड़ी खबर है। जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने जिले नागरिकों का आह्वान  किया है कि अपने आधार में दस्तावेज अपडेट करवाएं। जिनके आधार 10 वर्ष से अधिक समय पहले बने हुए हैं, उनके लिए खास अवसर है। सरकार की हिदायतों के अनुसार विभिन्न प्रकार की सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आधार अनिवार्य है। ऐसे में किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए जल्द से जल्द अपने आधार में दस्तावेज अपडेट करवा लें।

यह लोग जरूर ध्यान दें
डीसी ने निशांत कुमार यादव को बताया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) आधार में मुफ्त ऑनलाइन आधार दस्तावेज अपडेशन की सुविधा मुहैया करवाई है। यूआईडीएआई ने 14 जून 2023 तक यह सुविधा देने का ऐलान किया था। लोगों की सहभागिता अच्छी है। इसको देखते हुए अब तिथि बढ़ाकर 14 सितम्बर कर दी गयी है। इस दौरान आधार में पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण का ऑनलाइन अपडेशन करवाया जा सकता है। इसके लिए नागरिकों को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। ऐसे में नागरिक खुद आधार पोर्टल से अपने डॉक्यूमेंट अपडेट करवा सकते हैं। इससे पहले लोगों को आधार पोर्टल पर अपने दस्तावेज अपडेट करने के लिए 25 रुपए का भुगतान करना पड़ता था। यह सेवा केवल आधार पोर्टल पर मुफ्त है। वहीं, आधार केंद्र पर 50 रुपए का शुल्क देना होगा।

ऐसे करें अपडेट
1. अपने आधार नंबर का प्रयोग करते हुए myaadhar.uidai.gov.in पर लॉगिन करें। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड भेजा जाएगा।
2. नागरिक को डॉक्यूमेंट अपडेशन पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद उन्हें स्वयं की मौजूदा जानकारी नजर आएगी। यदि विवरण सही है तो आधार नंबर धारक को उसे सत्यापित करना आवश्यक है।
3. उसके बाद अगले हाइपरलिंक पर क्लिक करना होगा। अगली स्क्रीन पर नागरिक को पहचान और पते का नया दस्तावेज ड्रॉप डाउन सूची में से चुनना है।
4. दस्तावेज की प्रतियां अपलोड करनी होंगी। ताकि उनके दस्तावेज अपडेट की प्रक्रिया पूरी हो सके। स्वीकार्य दस्तावेजोंं की सूची यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

14 सितम्बर 2023 तक मुफ्त सेवा
डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा है कि यदि जनसांख्यिकीय विवरण जैसे नाम, जन्म तिथि और  पता आदि में बदलाव की आवश्यकता है तो नागरिक ऑनलाइन अपडेट सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र जा सकते हैं। ऐसे मामलों में सामान्य शुल्क लगेगा। ऐसे सभी नागरिक अपने आधार में दस्तावेज अवश्य अपडेट करवाएं, जिनके आधार 10 साल पहले बने थे। नागरिक 'माई आधार पोर्टल' पर जाकर यूआईडीएआई के अभियान के तहत 14 सितम्बर 2023 तक मुफ्त सेवा का लाभ उठाएं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.