घर से अपहरण कर रात भर गलत काम किया, सुबह नशे की हालत में फेंक गए

गुरुग्राम में नौवीं की छात्रा से हैवानियत : घर से अपहरण कर रात भर गलत काम किया, सुबह नशे की हालत में फेंक गए

घर से अपहरण कर रात भर गलत काम किया, सुबह नशे की हालत में फेंक गए

Tricity Today | Symbolic Image

Gurugram News : गुरुग्राम के सोहना क्षेत्र में रात को घर से 9वीं क्लास में पढ़ने वाली लड़की का कुछ युवकों ने अपहरण कर लिया। आरोप है कि रात भर उसके साथ पांच युवकों ने नशीला पदार्थ खिलाकर ऐसा काम किया की लोग दंग रह गए। सुबह होने पर आरोपी युवक पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर उसे नशे की हालत में गांव के बाहर फेंक फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला
सोहना थाने में पीड़ित 18 वर्षीय छात्रा ने बताया कि वह घर में सोई हुई थी। रात के समय इमरान और उसके एक दोस्त ने घर से अपहरण कर लिया। अपहरण कर उसे सुनसान जगह पर ले गए। वहां, पर उसे कोई नशीला पदार्थ खिलाया जिससे वह बेहोश हो गई। उसके बाद आरोपी युवकों ने रात भर पीड़िता के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया । सुबह के समय आरोपी बेहोशी की हालत में उसे गांव के बाहर फेंक कर चले गए। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि पूरी रात वह उसकी तलाश करते रहे। सुबह के समय पड़ोस की महिला ने उन्हें बताया कि उसकी लड़की गांव के बाहर बेहोशी की हालत पड़ी हुई है। जहां पर जाकर देखा तो लड़की की हालत गंभीर बनी हुई थी।

पुलिस का बयान
 मामले की शिकायत सोहना थाना पुलिस में की गई। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच करवा लिया है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा की आरोपियों की तलाश कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.