दो नए मरीजों में हुई डेंगू की पुष्टि, जिले में 125 पहुंची मरीजों की संख्या

गुरुग्राम में बढ़ रही बीमारी: दो नए मरीजों में हुई डेंगू की पुष्टि, जिले में 125 पहुंची मरीजों की संख्या

दो नए मरीजों में हुई डेंगू की पुष्टि, जिले में 125 पहुंची मरीजों की संख्या

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Gurugram News : जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। अक्टूबर माह में अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 45 नए डेंगू मामलों की पुष्टि की है। जिसके बाद अब जिले में कुल मामलों की संख्या 125 तक पहुंच गई है। जिनमें से 8 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जबकि कम लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेशन में उपचार दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों के स्वास्थय पर लगातार नजर रखी जा रही है।

एक महिला सहित तीन नए मरीजों को डेंगू 
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ जेपी राजलीवाल के अनुसार, शुक्रवार को एक महिला सहित दो नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सभी मरीजों का इलाज चल रहा है। मरीजों का टैस्ट कराया गया था। जिसके बाद लैब से रिपोर्ट आने के बाद इन मरीजों की स्थिति की पुष्टि हुई। डेंगू की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में टीमों को भेजकर सर्वेक्षण किया है और आसपास के घरों में बीमार लोगों की जानकारी भी जुटाई है।

कुल 125 मरीजों को डेंगू 
स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के मामलों को नियंत्रित करने के लिए फॉगिंग का कार्य भी शुरू कर दिया है। शुक्रवार को टीमों ने 18 डेंगू संदिग्ध मरीजों की पहचान की और उनके सैंपल लैब में जांच के लिए भेजे हैं। विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक 12,000 संदिग्ध मरीजों की पहचान की जा चुकी है। जिनमें से 125 मरीज डेंगू से संक्रमित पाए गए हैं। टीमों ने सैंकड़ों मकानों में जाकर जांच की। जहां 150 से अधिक मकानों में लार्वा पाया गया। इसके बाद टीमों ने लार्वा को नष्ट किया और लापरवाही बरतने वाले मकान मालिकों को नोटिस भी जारी किए।

स्वास्थय विभाग की टीम दे रही जानकारी
इसके अलावा स्वास्थय विभाग की टीम ने लार्वा को खत्म करने की प्रक्रिया और सावधानी बरतने के बारे में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य डेंगू के मामलों को नियंत्रित करना और लोगों को सुरक्षित रखना है। विभाग की सक्रियता से उम्मीद है कि स्थिति जल्द ही नियंत्रण में आ जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.