मामा ने हवस मिटाने के लिए भांजी को बनाया निशाना, पांच साल की मासूम ने मां से बयां किया दर्द

Gurugram News : मामा ने हवस मिटाने के लिए भांजी को बनाया निशाना, पांच साल की मासूम ने मां से बयां किया दर्द

मामा ने हवस मिटाने के लिए भांजी को बनाया निशाना, पांच साल की मासूम ने मां से बयां किया दर्द

Google Image | Symbolic

Gurugram News : महिला सशक्तिकरण इस वक्त देश में सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है। ऐसे में एक सवाल खड़ा होता है क्या महिलाएं सुरक्षित हैं? महिलाएं को छोड़िये, क्या बच्चियां सुरक्षित हैं? वे मासूम जिसने अभी-अभी दुनिया में कदम रखा है, जीवन में पक्षी की तरह उड़ने के लिए जो आंख मूंदकर सपने देख रही हैं, क्या वे सुरक्षित हैं? यह अपने आप में बड़ा सवाल है। ऐसा दौर, जिसमें लड़कियां आगे बढ़कर अपने सपनों की उड़ान दे रहीं हैं। ऐसे में कुछ जगह ऐसी भी हैं, जहां पर परिजन अपनी बेटियों को समाज ही नहीं, अपने रिश्तेदारों के पास भी छोड़ने से कतरा रहे हैं। ताजा मामला गुरुग्राम से सामने आया है, जिसमें मामा ने अपनी पांच वर्षीय भांजी के साथ रेप किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला 
महिला थाना पश्चिम को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि वह पति और बच्चों के साथ थाना क्षेत्र के इलाके में रह रही है। वह और उनके पति काम करते हैं। उनके ससुर बच्चों को संभालते हैं। शनिवार को जब वह घर लौटी तो बच्ची साथ हुई घटना के बारे में मां को बताया गया। यह सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गयी। बच्ची ने अपनी मां को बताया कि साथ वाले घर में रहने वाले उसके मुंहबोले मामा सतेंद्र के कमरे में वह चली गई थी। वह अपने फोन में गंदी वीडियो देख रहा था। तभी सतेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

आरोपी गिरफ्तार 
सब इंस्पेक्टर मुकेश ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के समय बच्ची के माता-पिता काम पर गए हुए थे। बच्ची की मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.