एक दिन में कम हो गए 1.39 लाख मुकदमे, अलग रह रहे 37 जोड़ों का पुनर्मिलन

हापुड़ में लोक अदालत : एक दिन में कम हो गए 1.39 लाख मुकदमे, अलग रह रहे 37 जोड़ों का पुनर्मिलन

एक दिन में कम हो गए 1.39 लाख मुकदमे, अलग रह रहे 37 जोड़ों का पुनर्मिलन

Tricity Today | राष्ट्रीय लोक अदालत का किया गया आयोजन

Hapur : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें सुलह समझौते के आधार पर रिकार्ड एक लाख 39 हजार 391 मामलों का निस्तारण कर 5 करोड़ 78 लाख 32 हजार 800 सौ 68 रुपये का समझौता किया गया। इसमें परिवार कोर्ट ने पारिवारिक कलह के मामलों के निपटारे में अहम भूमिका निभाई।

37 दंपतियों को फिर से मिलाया
पारिवारिक कलह के कारण एक दूसरे से अलग रह रहे 37 दंपतियों को फिर से मिलाया गया। सुबह से ही वादकारी अपने मामलों के निस्तारण के लिए बड़ी संख्या में कचहरी में पहुंचने शुरू हो गए। सुरक्षा को लेकर कचहरी परिसर में भारी पुलिस बल तैनात था। जिला जज व प्राधिकरण के अध्यक्ष मलखान सिंह ने लोक अदालत का उद्घाटन किया। अपर जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव छाया शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न न्यायालयों द्वारा 8001 वादों का निस्तारण किया गया। इसमें जिला जज मलखान सिंह द्वारा 12 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें 8100 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय विदुषी सिंह द्वारा 37 वादों का निस्तारण किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण गुरप्रीत सिंह बावा द्वारा 58 वादों का निस्तारण कर 1,75,27,000 रुपयों का अर्थदंड वसूल किया। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग आनंद बिहारी श्रीवास्तव द्वारा पांच वादों का निस्तारण कर 16,11,455 रुपये का सेटलमेंट किया गया।

वादों का किया गया निस्तारण
अपर जिला जज पॉक्सो द्वितीय कमलेश कुमार द्वारा 6 वाद, अपर जिला-जज एससी/एसटी एक्ट उमाकान्त जिंदल द्वारा 17 वाद, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय डॉ. रीमा बंसल द्वारा दो वादों का निस्तारण कर 500 रुपये का अर्थदंड वसूल किया। अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो प्रथम श्वेता दीक्षित द्वारा पांच वादों का निस्तारण कर 25,000 रुपये का अर्थदंड वसूल किया। अपर जिला जज (एफटसी-प्रथम) राखी चौहान द्वारा छह वादों का निस्तारण कर एक हजार रुपये का सेटलमेंट किया गया। अपर जिला जज एफटीसी द्वितीय विरेश चन्द्रा द्वारा दो वादों का निस्तारण किया गया।

3410 लघु आपराधिक वादों का हुआ निपटारा
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विकास कुमार सिंह द्वारा 3410 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया। जिसमें 3,07,970 रुपये का अर्थदंड व 11,53,500 रुपये का सेटलमेंट वसूल किया। सिविल जज (सीनियर डिविजन प्रथम) प्रीति मोगा द्वारा 15 वादों का निस्तारण किया गया। सिविल जज सीनियर डिविजन द्वितीय रवि कुमार द्वारा 15 वादों का निस्तारण कर 24,72,119 रुपये का सेटलमेंट किया गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनाली रत्ना द्वारा 1260 वादों का निस्तारण कर 84,380 रुपये का अर्थदंड वसूल किया। सिविल जज जूनियर डिविजन/न्यायिक मजिस्ट्रेट गढ़मुक्तेश्वर अंकुर सिंह सौलंकी द्वारा 357 वादों का निस्तारण कर 6,05,494 रुपये का सेटलमेंट व 16,200 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। अपर सिविल जज जूनियर डिविजन/न्यायिक मजिस्ट्रेट गढ़मुक्तेश्वर वर्तिका द्वारा 247 वादों का निस्तारण कर 19,130 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.