कृषि मंत्री बोले- कांग्रेस पार्टी की वजह से देश रहा गरीब, डबल इंजन की सरकार ने किया अमीर

लोकसभा चुनाव 2024 : कृषि मंत्री बोले- कांग्रेस पार्टी की वजह से देश रहा गरीब, डबल इंजन की सरकार ने किया अमीर

कृषि मंत्री बोले- कांग्रेस पार्टी की वजह से देश रहा गरीब, डबल इंजन की सरकार ने किया अमीर

Tricity Today | कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

Hapur News : यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने हापुड़ में कहा कि कांग्रेस पार्टी और उनके साथी गठबंधन की वजह से हमारा देश गरीब रहा है। किसान, मजदूर गरीब रहा है। उससे उसको निकालकर वह भी सुखी जीवन जी सकें इसके लिए डबल इंजन के पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मिलकर काम किया है। जिसकी वजह से आज उत्तर प्रदेश का कायाकल्प हुआ है।

विपक्ष पर लगाए आरोप 
उन्होंने कहा कि 2017 में जब योगी आदित्यनाथ की सरकार आई थी, तब पिछली सपा सरकार 14 हजार करोड़ रुपया गन्ना भुगतान का छोड़ कर गई थी। भाजपा की योगी सरकार ने उसका पूरा भुगतान किया है और विभिन्न चरणों में 65 रुपये कुंतल दाम बढ़ाए और लगभग ढाई लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। भाजपा सरकार ने तेजी से गन्ना भुगतान किया। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए भाजपा सरकार ने अनेक कार्य किए। पहले चरण में मतदान प्रतिशत कम होने पर सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि यह चिंता की बात है। भाजपा की हर बूथ स्तर पर कमेटियां हैं। उन्होंने कहा कि मतदान एक महत्वपूर्ण सबसे बड़ा तरीका है जो निर्णय करती है सरकार बनाने के लिए। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद को लेकर और देश को विकसित बनाने के संकल्प के साथ चुनाव लड़ रही है, कोई दूसरी पार्टी विकसित भारत का संकल्प नहीं ले रही है।  

देश नरेंद्र मोदी के हाथ में सुरक्षित
भाजपा ने कहा है कि हम देश को विकसित बनाएंगे। यह चुनाव परिवारवाद के खिलाफ, भष्ट्राचार के खिलाफ, जातिवाद के खिलाफ, आतंकवाद के खिलाफ, नक्सलवाद के खिलाफ है। देश सबका और सबको मिलकर इस पर काम करता है। सब लोग यह समझते हैं कि देश पीएम नरेंद्र मोदी के हाथ में सुरक्षित है। सीमाएं  हमारी सुरक्षित हैं, आंतरिक सुरक्षा हमारी सुरक्षित है और आम की सुरक्षा भाजपा की सरकार में सुरक्षित है। इस दौरान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री प्रदीप त्यागी बब्लू, डा.राहुल त्यागी, अभिषेक, कांति त्यागी प्रधान, सभासद रुद्राश त्यागी आदि मौजूद थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.