गढ़-अमरोहा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे कंवर सिंह तवंर, फिर जताया भरोसा

भाजपा लहराएगी परचम : गढ़-अमरोहा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे कंवर सिंह तवंर, फिर जताया भरोसा

गढ़-अमरोहा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे कंवर सिंह तवंर, फिर जताया भरोसा

Tricity Today | गढ़-अमरोहा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे कंवर सिंह तवंर

Hapur News : हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर-अमरोहा लोकसभा सीट से भाजपा ने तीसरी बार भी कंवर सिंह तवर पर ही भरोसा जताया हैं। उनके नाम की घोषणा होने पर कार्यकर्ताओ और समर्थको में ख़ुशी की लहर छा गईं हैं, इन्हे बधाई देने वालो का ताता लगा हुआ है। बताते चलें कि गढ़मुक्तेश्वर इलाका अमरोहा जिले की लोकसभा सीट में आता है।

रियल स्टेट कारोबारी हैं कंवर सिंह तवंर
मूल रूप से दिल्ली में जन्मे चौधरी कंवर सिंह तवंर रियल स्टेट का कारोबार करते हैं। करीब 20 साल से वह गढ़मुक्तेश्वर-अमरोहा लोकसभा सीट से राजनीती के साथ ही समाज सेवा कर रहे हैं। कंवर सिंह तवंर ने वर्ष 2014 में भाजपा से गढ़-अमरोहा लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा था और उस समय उन्होंने सपा की उम्मीदवार हुमेरा अख्तर को हराकर जीत दर्ज की थी। 2014 में वह स्वास्थ्य ओर परिवार कल्याण सबंधी स्थाई समिति, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय सबंधी परामर्शदात्री समिति, ग्रामीण विकास, पंचायती राज और पेयजल व राज स्वछता मंत्रालय सबंधी परामर्शदात्री समिति के सदस्य भी रहे। वहीं 2019 में फिर से उन्हें भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया था। हालांकि इस चुनाव में बसपा प्रत्याशी कुंवर दानिश अली से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद भी इस बार फिर भाजपा ने कंवर सिंह तवंर को अपना प्रत्याशी घोषित किया हैं।

भाजपाइयों में ख़ुशी की लहर
वहीं, चौधरी कंवर सिंह तंवर के प्रत्याशी बनने की जानकारी मिलते ही भाजपाइयों खुशी की लहर दौड़ गई। फोन पर बधाई देने वालों का ताता लग गया। जिले में समाजसेवी के रूप में पहचान बनाने वाले चौधरी कंवर सिंह तंवर को वर्ष-2014 के लोकसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया था। इस दौरान मोदी लहर थी। जबकि उनके सामने पूर्व मंत्री कमाल अख्तर की पत्नी हुमैरा अख्तर सपा प्रत्याशी थीं। बसपा से फरहत हसन मैदान में थे। इस चुनाव में चौधरी कंवर सिंह तंवर ने 5 लाख 28 हजार 880 वोट हासिल किए थे। जबकि हुमैरा अख्तर को केवल 3 लाख 70 हजार 666 मत मिले थे। वहीं बसपा प्रत्याशी फरहत हसन को 1 लाख 72 हजार 983 वोटों पर संतोष करना पड़ा था।

मोदी-शाह को दिया धन्यवाद 
भाजपा प्रत्याशी पूर्व सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी नेतृत्व और मोदी और अमित शाह को में धन्यवाद देता हूँ, उनके कार्य को देखकर उन्हें टिकट दिया गया है। सर्वे के दौरान 67 प्रतिशत अमरोहा की लोगों ने उन्हें सपोर्ट किया था। इसके लिए गढ़-अमरोहा लोकसभा क्षेत्र की जनता को भी बधाई, इस बार चुनाव जीतेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.