मतदाताओं को साधने के लिए बीडीसी और सभासदों को दिए टिप्स

हापुड़ में भाजपा का प्रशिक्षण शिविर : मतदाताओं को साधने के लिए बीडीसी और सभासदों को दिए टिप्स

मतदाताओं को साधने के लिए बीडीसी और सभासदों को दिए टिप्स

Tricity Today | भाजपा के जिला मुख्यालय पर भाजपा समर्थित क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) और सभासदों का चार सत्रों में प्रशिक्षण हुआ।

Hapur News : आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की जीत के लिए भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरे दमखम के साथ कार्य किया जा रहा है। भाजपा के जिला मुख्यालय पर भाजपा समर्थित क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) और सभासदों का चार सत्रों में प्रशिक्षण हुआ। जिसमें मतदाताओं को साधने के टिप्स दिए गए। प्रथम सत्र में विधायक विजयपाल आढ़ती, दूसरे द्वितीय सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष संजय त्यागी, तृतीय सत्र में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी और चतुर्थ सत्र में ब्लॉक प्रमुख ममता तेवतिया ने प्रशिक्षण दिया। 

क्या बोले सदर विधायक 
सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने बताया कि किस प्रकार सरकार चारों ओर विकास के कार्य कर रही है और सभी उन बिंदुओं पर कार्य कर रही है, जिससे देश के पटल पर उत्तर प्रदेश का नाम हो। सरकार सभी वर्गों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। 

क्या बोले पूर्व जिलाध्यक्ष 
पूर्व जिलाध्यक्ष संजय त्यागी ने बताया कि किस प्रकार भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। 11 करोड़ सदस्यों के साथ भाजपा ने विश्व में इतिहास रचा है। केंद्र और प्रदेश की सरकार राष्ट्र हित में कार्य अनेक कार्य कर रही है। यह हमारे लिए सर्वोपरि है। भाजपा केवल राष्ट्र हित के लिए ही कार्य करती है। 

क्या बोले प्रदेश प्रवक्ता 
प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने कहा कि यहां उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के कार्य करते रहें, क्योंकि यह हमारा पहला पड़ाव है कि हम सभासद हैं या क्षेत्र पंचायत के सदस्य हैं। लेकिन, राजनीतिक क्षेत्र में संभावनाएं असीमित हैं। आप कल को चेयरमैन, विधायक, सांसद, मंत्री कुछ भी बन सकते हैं। उन्होंने यह बताया कि कितने ही विधायक, कितने ही सांसद ऐसे हैं, जो लगातार अपने क्षेत्र से जीतते हैं। उसका मूल मंत्र है जनता की सेवा। जनता की सेवा हम सभी को अनवरत करनी है, क्योंकि पार्टी में हमें यह दायित्व दिया है। 

क्या बोली ब्लॉक प्रमुख 
हापुड़ की ब्लॉक प्रमुख ममता तेवतिया ने कहा कि नाली, सड़कों और विकास के कार्य के अलावा भी एक कार्य क्षेत्र पंचायत सदस्य पर अपने गांव की जनता की समस्या सुनने का भी अवसर होता है। हमें नियमित रूप से क्षेत्र की जनता के साथ बैठना चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। 

जिलाध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया 
प्रशिक्षण वर्ग के समापन पर जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने सभी जनप्रतिनिधियों, अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज जो यह मार्गदर्शन हमें हमारे अतिथियों से प्राप्त हुआ है, वह हमारे राजनीतिक जीवन के लिए बहुत ही लाभदायक साबित होगा। 

ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला महामंत्री श्यामेंद्र त्यागी, यशपाल सिंह सिसोदिया, मोहन सिंह, पुनीत गोयल, प्रशिक्षण वर्ग अभियान के संयोजक मयंक गोयल, जिला उपाध्यक्ष राजीव सिरोही, जतिन साहनी, जय भगवान शर्मा, अनुरुद्ध कस्तला, शैलेंद्र राणावत, मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2022 - 2023 Tricity. All Rights Reserved.