जिले की दोनों शुगर मिल बंद, किसानों का 450 करोड़ रुपए फंसा

हापुड़ से बुरी खबर : जिले की दोनों शुगर मिल बंद, किसानों का 450 करोड़ रुपए फंसा

जिले की दोनों शुगर मिल बंद, किसानों का 450 करोड़ रुपए फंसा

Tricity Today | Symbolic Image

Hapur News : जिले की दोनों शुगर मिल बंद हो चुकी हैं। ब्रजनाथपुर और सिंभावली चीनी मिल में पेराई सत्र करीब एक माह पूर्व समाप्त हो चुका है, लेकिन मिलो ने पूरे सत्र में खरीदे गए गन्ने का अभी तक 13 फीसदी ही भुगतान किया है। दोनों शुगर मिलो पर 450 करोड़ रुपये बकाया है। हालांकि, उच्च अधिकारियों ने मिल अधिकारियों को नोटिस जारी कर जल्द से जल्द भुगतान कराने के आदेश दिए है ।

चीनी मीलों ने अब तक किसानों का इतना करोड़ो पैसा नहीं दिया 
जिले में बड़े स्तर पर गन्ने की खेती होती है, इस फसल से हजारों किसान जुड़े हुए है। सत्र 2022-2023 का एक माह पूर्व समापन हो चुका है, लेकिन चीनी मिलों ने इस सत्र का सिर्फ 232.75 करोड़ ही भुगतान किया है, सिंभावली चीनी मिल ने किसानों का इस साल में 145.24 लाख किवटल गन्ना और ब्रजनाथपुर चीनी मिल ने किसानों का 56.76 लाख किवटल गन्ना खरीद था।जिसकी कुल लागत 6966.20 करोड़ बैठता है।जिसमे से अभी तक मात्र 28.36 प्रतिशत यानी मात्र 232.81 करोड़ का ही किसानों को भुगतान किया गया है। बाकी की धनराशि 4613.45 करोड़ को मिल अभी भी दबाए बैठा है।

अधिकारियों को भेजा नोटिस
मिल बंद होने के बाद किसानों को उनके गन्ना बकाया का भुगतान किया जा सके, इसके लिए गन्ना समिति सचिव राकेश पटेल ने मिल के अधिकारियों को पत्राचार किया है। पत्राचार में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जल्द से जल्द किसानों के बकाया का भुगतान किया जाए। वहीं उन्होंने भुगतान के सबंध में पूरी जानकारी मांगी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.