भरी स्टेज पर दुल्हन को किया Kiss, भाई को आया गुस्सा तो फोड़ दिया दूल्हे का सिर

हापुड़ में एक विवाह ऐसा भी : भरी स्टेज पर दुल्हन को किया Kiss, भाई को आया गुस्सा तो फोड़ दिया दूल्हे का सिर

भरी स्टेज पर दुल्हन को किया Kiss, भाई को आया गुस्सा तो फोड़ दिया दूल्हे का सिर

Tricity Today | भाई को आया गुस्सा तो फोड़ दिया दूल्हे का सिर

Hapur News : जिले के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला अशोक नगर में शादी समारोह के दौरान जयमाला पर दूल्हे द्वारा दुल्हन को किस (Kiss) करने पर बवाल खड़ा हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों में जमकर लाठी-डंडें चले। मारपीट में करीब छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, दोनों पक्षों के 9 लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। उधर, दुल्हन को लिए बगैर बारात बेरंग होकर लौट गई। पुलिस ने 6 लोगों का शांतिभंग की धाराओं में चालान किया है।

कैसे हुई पूरी घटना?
दरअसल, मोहल्ला अशोक नगर के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी दो बेटियों की शादी थी। बड़ी बेटी की बारात मोहल्ला सुभाष नगर और छोटी बेटी की बारात मोहल्ला शिवनगर से आई थी। व्यक्ति की बड़ी बेटी की शादी पूरी धूमधाम से संपन्न हुई। इसके बाद छोटी बेटी की शादी का आयोजन चल रहा था। जयमाला के दौरान दुल्हन बनी छोटी बेटी को दूल्हे ने किस (Kiss) कर दिया। इस पर दुल्हन पक्ष के लोग आग-बबूला हो गए। इसको लेकर दोनों पक्षों के लोगों में कहासुनी हो गई। 

ये लोग हुए घायल
कुछ ही देर बाद दोनों पक्षों के लोग ने लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया।हमले में पप्पू, पंकज, नरेश, रवि, पवन और अंकित घायल हो गए। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और बल प्रयोग कर हालात पर काबू पाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब 6 लोगों को हिरासत में लेकर थाने भिजवाया। हमले में घायल लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

क्या बोले अधिकारी?
थाना देहात प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में अभिषेक, नरेश, शिवम, पप्पू, रवि और सलेखचंद के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.