अब गांवों को जोड़ने निकलेंगे कांग्रेसी, लोगों को किया गया आमंत्रित

Hapur News : अब गांवों को जोड़ने निकलेंगे कांग्रेसी, लोगों को किया गया आमंत्रित

अब गांवों को जोड़ने निकलेंगे कांग्रेसी, लोगों को किया गया आमंत्रित

Tricity Today | अब गांवों को जोड़ने निकलेंगे कांग्रेसी,

Hapur News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ जकरिया मनसबी ने कहा है कि 30 जनवरी को हापुड ब्लॉक में कांग्रेसी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की तर्ज पर यात्रा निकालने जा रहे हैं। जिसको लेकर दर्जनों गांव के लोगों से जनसम्पर्क किया गया है।

यहां से निकाली जाएगी यात्रा 
उन्होंने बताया कि यात्रा ग्राम भड़ंगपुर से शुरू होकर ग्राम गढ़ी, बछलौता, सिमरौली, बड़ौदा सिहानी होते हुए नेहरू चौक पर समाप्त होगी। यात्रा के दौरान आने वाले धार्मिक स्थानों पर कांग्रेसी दर्शन करेंगे और विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे। न्याय यात्रा में प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी पुरुषोत्तम नागर और शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल, पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा भी मौजूद रहेंगे।

यात्रा में किया आमंत्रित
30 जनवरी की न्याय यात्रा के लिए ब्लॉक अध्यक्ष जकरिया मनसबी ने दर्जनों ग्रामों का दौरा किया और अधिक से अधिक लोगों को यात्रा में पहुंचने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस दौरान विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा, अमरनाथ शर्मा प्रधान जी, राजीव शर्मा, शिवहरि शरण, पवन कुमार राणा, रवि शर्मा, हरिओम शर्मा, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.