कांग्रेस ने 'संवाद एवं प्रशिक्षण अभियान' चलाया, पदाधिकारियों ने मांगे सुझाव

Hapur News : कांग्रेस ने 'संवाद एवं प्रशिक्षण अभियान' चलाया, पदाधिकारियों ने मांगे सुझाव

कांग्रेस ने 'संवाद एवं प्रशिक्षण अभियान' चलाया, पदाधिकारियों ने मांगे सुझाव

Tricity Today |  चितौली रोड स्थित कबीर हेरिटेज में कांग्रेस ने 'संवाद एवं प्रशिक्षण अभियान' चलाया।

Hapur News : चितौली रोड स्थित कबीर हेरिटेज में कांग्रेस ने 'संवाद एवं प्रशिक्षण अभियान' चलाया। जिसमें प्रदेश महासचिव/जिला प्रभारी टुक्की मल खटीक और प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी पुरुषोत्तम नागर ने प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव टुक्की मल खटीक ने प्रशिक्षण शिविर में आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता कमजोर नहीं है। हर कांग्रेसी कार्यकर्ता अपने काम में मजबूत है। अगर वह संगठन का काम पूरी ईमानदारी के साथ करे तो इससे संगठन तो मजबूत होगा ही, साथ ही नए लोग भी कांग्रेस से जुड़ेंगे।

जीत दिलाने के लिए मांगे सुझाव 
पुरुषोत्तम नागर ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने एवं 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को जीत किस तरह दिलाई जाए, इस पर कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगे। कार्यकर्ताओं ने एक-एक करके अपने सुझाव जिला प्रभारी के आगे रखे।

तैयारी में जुटने का आह्वान
जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी और शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने संयुक्त रूप से कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अभी से अपनी अपनी कमर कस ले और पार्टी के चुनाव प्रचार में पूरे जी-जान से जुट जाए। उन्होंने ये भी कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाने जा रही है।

ये रहे मौजूद
संवाद एवं प्रशिक्षण शिविर में पूर्व प्रदेश सचिव डॉक्टर शोएब, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी मानवी सिंह, पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, अंकुर अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, अब्दुल कलाम, भरत लाल शर्मा, सावन चौधरी, गुलफाम कुरैशी, वाईके शर्मा, डॉक्टर वीसी शर्मा, रघुवीर सिंह एडवोकेट, जोगेंद्र तोमर, रविंद्र गुर्जर, हसन आतिफ, खालिद खान आदि पदाधिकारीगण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.