गुड़, चना और हरा चारा खिलाकर लिया आशीर्वाद

हापुड़ में गोपाष्टमी पर किया गो-पूजन : गुड़, चना और हरा चारा खिलाकर लिया आशीर्वाद

गुड़, चना और हरा चारा खिलाकर लिया आशीर्वाद

Tricity Today | गुड़, चना और हरा चारा खिलाकर लिया आशीर्वाद

Hapur : श्री जी अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल में धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा गोपाष्टमी पर्व पर प्रथम गोपाष्टमी गौ-पूजन एवं प्रसादी का आयोजन किया गया। गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर सोमवार को विधि विधान से गोवंशों का पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने रोली-चावल से गायों का तिलक किया और उन्हें गुड़, चना और हरा चारा खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं ने उनकी सेवा और सुरक्षा का संकल्प लिया।

बड़ी संख्या में गौशाला पहुंचे भक्त
नगर की पक्का बाग स्थित श्रीपंचायती गोशाला में गोपाष्टमी का पर्व मनाया गया। सुबह से ही भक्त गोशाला पहुंचे। यहां उन्होंने गोशाला में मौजूद गोवंशों को हरा चारा व गुड़ खिलाकर उनकी की सेवा का संकल्प लिया। गोशाला में पूजन के लिए आए भक्तों ने बताया कि प्राचीन ग्रंथों में गाय को माता का दर्जा प्राप्त है। गोपाष्टमी के दिन गाय की सेवा करने व उन्हें भोजन कराने से अच्छे कर्म की प्राप्ति होती है। श्रद्धालुओं का कहना था कि गायों की सुरक्षा व बेहतरी से ही हम मानव समाज की बेहतरी है। गायों से हमें न सिर्फ दूध घी प्राप्त होता है, बल्कि उनके अध्यात्मिक लाभ भी हैं। ऐसे में गोवंशों की सुरक्षा के साथ उनकी सेवा पर जोर देना चाहिए। गोवंशों की सुरक्षा व सेवा के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने गायों को गुड़, आटा, फल व हरा चारा खिलाकर पूजा अर्चना की। महिलाओं ने गोमाता का रोली और चावल से तिलक कर उनके सींग पर कलावा बांधकर विधिवत रूप से पूजन किया। तीन माह पूर्व इस गौशाला की चारदीवारी, खड़ंजे एवं रंग रोगन का कार्य भी धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सदस्यों के द्वारा किया गया था। इस जीर्णोद्वार कार्य में धीरखेड़ा ग्राम के ग्रामीणों ने अहम भूमिका निभाई है । 

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में सोनू चुग, प्रमोद गोयल, शान्तनु सिंघल, राजेंद्र गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, मनोज गुप्ता, अतुल त्यागी जिला उपाध्यक्ष मेरठ, अभिषेक मित्तल, सर्वेन्दर रस्तोगी, कमल चुग, लवलीन गुप्ता, अशोक छारिया, अतुल गोयल, मोनी त्यागी, सतीश बंसल, प्रशांत मित्तल, गोल्डी सेठी, कपिल अरोरा, गौरव गुप्ता, अमर भान, राजन मुटरेजा दिनेश अग्रवाल, तथा अन्य उद्यमियों ने भाग लिया।

Copyright © 2022 - 2023 Tricity. All Rights Reserved.