गांव के तालाब में दिखाई दिया मगरमच्छ, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची 

Hapur News : गांव के तालाब में दिखाई दिया मगरमच्छ, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची 

गांव के तालाब में दिखाई दिया मगरमच्छ, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची 

Tricity Today | गांव के तालाब में दिखाई दिया मगरमच्छ

Hapur News : सिंभावली क्षेत्र के गांव मुरादपुर के तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा। उसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।

क्या है पूरा मामला
गांव मुरादपुर निवासी कुछ किसान अपने खेतों पर जा रहे थे। उसी दौरान सलीम के तालाब में करीब 5 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ को तालाब में तैरता देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत ही गांव में लोगों को इसकी सूचना दी। मगरमच्छ दिखने की सूचना गांव में जंगल में आग की तरह फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास करने लगे।

सूचना के बाद वन अधिकारी मौके पर पहुंचे
ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को मगरमच्छ दिखने की सूचना दी। उसके बाद वनकर्मी मौके पर पहुंचे। वन क्षेत्राधिकारी करण सिंह ने बताया कि संभवत: मध्य गंघर से निकलकर किस तरह मगरमच्छ तालाब तक पहुंच गया। ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़ लिया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.