चाचा के घर आए युवक का होद में मिला शव

Hapur News : चाचा के घर आए युवक का होद में मिला शव

चाचा के घर आए युवक का होद में मिला शव

Tricity Today | हौशदारपुर गढ़ी के जंगल स्थित एक नलकूप की हौद (हौज) में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

Hapur News : थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव हौशदारपुर गढ़ी के जंगल स्थित एक नलकूप की हौद (हौज) में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर काफी संख्या ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को हौद से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है।

क्या है पूरा मामला 
मृतक मेरठ जिले के थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव उलधन का रहने वाला था। वह अपने चाचा के घर हौशदारपुर गढ़ी में आया था। चाची से 300 रुपये लेकर वह घर से चला गया था। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि युवक शराब का आदी था। गांव हौशदारपुर गढ़ी के सुंदरपाल सिंह ने बताया कि पिछले काफी से उसके ताऊ बिरमा जिला मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव उलधन में रहते हैं। उसका तयेरा भाई निरंजन (28 वर्षीय) उसके घर आया था। चाची पुष्पा देवी से निरंजन 300 रुपये मांगकर ले गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। कुछ ग्रामीणों ने निरंजन के शव का गांव के ही सतेंद्र के नलकूप की हौद में पड़ा देखा।

क्या बोलीं थाना प्रभारी
थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक सुनीता मलिक ने बताया कि मृतक के पास से शराब के चार खाली पव्वे बरामद हुए हैं। छानबीन के दौरान पता चला है कि मृतक शराब पीने का आदी था। अंदेशा है अत्याधिक शराब का सेवन कर वह हौद में गिर गया और मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल परिजनों ने थाने में तहरीर नहीं दी है।

Copyright © 2022 - 2023 Tricity. All Rights Reserved.