जिले में डेंगू ने बरपाया कहर, 57 पहुंची संक्रमित मरीजों की संख्या

Hapur News : जिले में डेंगू ने बरपाया कहर, 57 पहुंची संक्रमित मरीजों की संख्या

जिले में डेंगू ने बरपाया कहर, 57 पहुंची संक्रमित मरीजों की संख्या

google Image | Symbolic Image

Hapurs News : डेंगू और वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों के शरीर पर लाल चकत्ते बन रहे हैं। जिनमें दर्द और खुजली से मरीजों का बुरा हाल है। जिले में तीन और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर अब 57 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को अब तक 1890 फ्रिज की ट्रे में लार्वा मिला है, जिसे नष्ट कर दिया गया है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप का माहौल है।

लोगों में दहशत
शहर, देहात में डेंगू का लार्वा अब मच्छर बनकर मरीजों को बीमार कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जुटाए गए 37 मरीज के सैंपल की जांच कराई गई। जिनमें तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। हापुड़ के बदनोली, मोहल्ला शक्तिनगर और प्रेमपुरा में एक-एक मरीज मिला है। इन मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है।

जिले में 57 हुई मरीजों की संख्या
हापुड़ जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है। पिछले साल के सापेक्ष इस साल डेंगू का असर अधिक दिख रहा है। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार अभी तक डेंगू से जिले में कोई मौत नहीं हुई है।

क्या कहा सीएमओ ने
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि जिले में तीन और मरीज मिले हैं। किसी में गंभीर लक्षण नहीं है। मरीजों के इलाज की व्यवस्थाएं सरकारी अस्पताल में है। दवाओं की कोई कमी नहीं है, मरीज घबराएं नहीं।

क्या कहा डॉक्टर ने
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉक्टर अशरफ अली ने बताया कि बुखार से पीड़ित मरीजों के शरीर पर लाल दाने बन रहे हैं। वायरल बुखार के अस्पताल में ज्यादा मरीज आ रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.