धुंध की चादर से ढका जिला, एक्यूआई पहुंचा 380

Hapur News : धुंध की चादर से ढका जिला, एक्यूआई पहुंचा 380

धुंध की चादर से ढका जिला, एक्यूआई पहुंचा 380

Tricity Today | धुंध की चादर से ढका जिला

Hapur : हापुड़ जिले की हवा में एक बार फिर से प्रदूषित कण घुलने शुरू हो गए हैं। स्मॉग बढ़ने से प्रदूषण का स्तर बढ़ना शुरू हो गया है। एक्यूआई का स्तर शुक्रवार सुबह 9 बजे तक 380 पहुंच गया। वायु के जहरीले होने से एक बार फिर से चिंता बढ़ गई है। लोगों को सांस लेने में भी काफी दिक्कतें हो रहीं हैं।

लोगों को हो रही परेशानी
दीपावाली नजदीक है। आने वाले दिनों में पटाखे जलाए जाएंगे, जिससे लोगों को और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। एक सप्ताह पहले तक प्रदूषण का स्तर 160 से 170 के बीच चल रहा था। उस दौरान सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन 27 अक्टूबर के बाद से लगातार जिले की आबोहवा खराब होनी शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार तक एक्यूआई का स्तर 300 से बढ़कर 303 तक पहुंच गया है। पूरे दिन धुंध छाई रही। दोपहर लगभग तीन बजे सूर्यदेव धुंध में छिपे रहे। स्मॉग के कारण लोगों की आंखों में जलन महसूस हुई, जिससे लोगों को आवागमन करने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आज शुक्रवार को एक्यूआई सुबह 9 बजे तक 380 पहुंच गया।

आने वाले समय में और धुंध बढ़ाने की संभावना
शाम और रात में गुलाबी ठंडक हो रही है। आगामी दिनों में जहां ठंड बढ़ेगी, वहीं धुंध और पराली जलाने के कारण प्रदूषण का स्तर और बढ़ेगा। ऐसे में कुछ लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है। मौसम विज्ञानी डाक्टर अशोक कुमार का कहना है कि मौसम में ठंडक, आसपास के क्षेत्र की स्थिति और पिछले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। 

इन बातों का रखें ख्याल 
- प्रदूषण को घर में प्रवेश करने से रोकने के लिए खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें
- अस्थमा पीड़ित रात में सोने से पहले भाप लें 
- संतुलित आहार और आठ घंटे की नींद लें
- घर पर रहकर व्यायाम और योग करें
- हाथों को बार बार धोएं

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.