20 मामलों में कार्रवाई, एडीएम कोर्ट ने लगाया 4.65 लाख का जुर्माना

हापुड़ में खाद्य पदार्थों के नमूने जांच में फेल : 20 मामलों में कार्रवाई, एडीएम कोर्ट ने लगाया 4.65 लाख का जुर्माना

20 मामलों में कार्रवाई, एडीएम कोर्ट ने लगाया 4.65 लाख का जुर्माना

Tricity Today | हापुड़ में खाद्य पदार्थों के नमूने जांच में फेल

Hapur News : त्योहार सीजन में लिए गए खाद्य पदार्थों के अधिकतर नमूने जांच में फेल आए हैं। इसमें घी, दूध, पनीर, बूंदी के लड्डू, चीनी, बेसन और सरसों के तेल भी शामिल है। सभी 20 मामलों में कार्रवाई करते हुए एडीएम संदीप कुमार की कोर्ट ने 4.65 लाख का जुर्माना लगाया है।

क्या है पूरा मामला
सहायक आयुक्त द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि गांव कस्तला कासमाबाद में सुभाष के यहां से पनीर के नमूने में मिलावट आने पर दस हजार, दिल्ली रोड पर आईटीआई के निकट गोयल इंडस्ट्रीज के यहां से कच्ची घानी सरसों के तेल के नमूने में मिलावट मिलने पर 50 हजार, गढ़ चौक नवीन मंडी में रविंद्र यादव के स्वर्ग आश्रम रोड हापुड़ स्थित देवेंद्र टी स्टॉल से मिश्रित दूध पर 25 हजार का जुर्माना लगाया। गांव सौलाना में खोया का नमूना फेल आने पर सतीश कुमार पर 25 हजार, आकाशदीप स्वीट्स गढ़ चौपला से लिए खोया के नमूने के मामले में अजय कुमार पर 20 हजार और सफेद छैना का रसगुल्ला फेल आने पर 20 हजार, गोयल स्वीट्स पिलखुवा के यहां से लिया गया बूंदी के लड्डू का नमूना फेल आने पर हरिओम पर 25 हजार, गढ़ के आदर्शनगर में तपन ब्रांड का नमूना फेल आने पर ओमप्रकाश पर 25 हजार हजार का जुर्माना लगा।

इन पर भी लगा जुर्माना
गढ़ में श्री बालाजी ट्रेडर्स मेरठ रोड मंडी जवाहर गंज में खुले सरसों के तेल में मिलावट मिलने पर सचिन गुप्ता पर 25 हजार, सिंभावली के ग्राम टोडलपुर में पनीर में मिलावट पर अहसान अली पर 20 हजार और जमीर पर भी 20 हजार, सनराइज मल्टी स्टोर फ्री गंज रोड हापुड़ में चीनी का नमूना फेल आने पर अंकुर सिंहल पर 20 हजार का जुर्माना लगा। पिलखुवा के अशोकनगर निवासी नईम अब्बासी पर पाश्चयुराईज्ड फुल क्रीम मिल्क पर 25 हजार, मोहम्मद पीरबाउद्दीन निवासी इलियास की नई आबादी स्थित मिठाई की दुकान के सफेद छैना रसुगल्ला के मामले में 20 हजार का जुर्माना लगा। गढ़ के बदरखा निवासी अब्दुल्ला की परचून की दुकान से लिए गए बेसन का नमूना फेल आने पर 25 हजार का अर्थदंड लगाया गया है। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.