वन विभाग ने पकड़ा तेंदुआ, ग्रामीणों का मिला सुकून, वीडियो वायरल

हापुड़ से बड़ी खबर : वन विभाग ने पकड़ा तेंदुआ, ग्रामीणों का मिला सुकून, वीडियो वायरल

वन विभाग ने पकड़ा तेंदुआ, ग्रामीणों का मिला सुकून, वीडियो वायरल

Tricity Today | वीडियो वायरल

Hapur News : धौलाना क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पारपा में तेंदुए के मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को जाल में कैद कर लिया। बीते कई माह से तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों में भय का माहौल था। तेंदुए को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। 
क्या है पूरा मामला
गांव पारपा में खेत के पास घूम रहे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। साढ़े तीन घंटे तक टीम ने आपरेशन चलाया। वन रक्षक समेत 10 से अधिक वन विभाग के कर्मचारी आपरेशन में शामिल रहे। टीम से घबराकर तेंदुआ झाड़ियों में फंस गया। धौलाना रेंज के वन अधिकारी मुकेश कांडपाल ने बताया कि बीते कई माह से धौलाना क्षेत्र में तेंदुए के देखे जाने की सूचना मिल रही थी। शनिवार की दोपहर को ग्रामीण गजेंद्र सिंह राणा ने सूचना दी कि रमेश पुत्र राम मूल सिंह के खेतों के पास तेंदुआ देखा गया है। ग्रामीण की सूचना पर दोपहर साढ़े तीन बजे टीम मौके पर पहुंची और कांबिंग शुरू कर दी। वन विभाग की टीम तेंदुए के पैर के निशान के सहारे झाड़ियों के पास तक पहुंची तो उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया। उसके बाद जाल फेंककर तेंदुए को पिंजरे में लाने में टीम ने कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बताया गया है कि तेंदुआ सुरक्षित है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.