Hapur News : जैसे-जैसे शिवरात्रि पर्व का समय नजदीक आता जा रहा है, वैसे ही पुलिस प्रशासन क्षेत्र में सक्रिय हो गया है। आवश्यकता के अनुसार समय-समय पर अधिकारियों द्वारा कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया जा रहा है। वहीं, अब पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में ADM संदीप कुमार और ASP विनीत भटनागर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। साथ में अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं।
पूरे तरीके से एक्टिव हुए अफसर
जिले के एडीएम संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर तक पहुंचने में शिव भक्तों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो, इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिरों पर आवश्यकता अनुसार पुलिस बल तैनात रहेगा। रात के समय भी शिव भक्तों के लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है। उन्होंने बताया कि मंदिरों पर सीसीटीवी कैमरा से लगातार निगरानी की जाएगी और संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर कार्रवाई की जाएगी।
मंदिर में जाकर देखी व्यवस्था
उन्होंने बताया कि शिवरात्रि पर्व पर किसी भी कर्मी की लापरवाही को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ADM और ASP ने दहपा पुलिया से लेकर देहपा मंदिर तक मार्ग का निरीक्षण किया और मंदिर परिसर का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से भी वार्ता की है।