विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में जिले ने लगाई छलांग, चौथा स्थान मिला

Hapur News : विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में जिले ने लगाई छलांग, चौथा स्थान मिला

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में जिले ने लगाई छलांग, चौथा स्थान मिला

Tricity Today | Hapur Medical Office

Hapur : उत्तर प्रदेश में वर्तमान महीने में चल रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में हापुड़ ने प्रदेश के बड़े जिलों को भी पछाड़ दिया है। अभी तक चलाए गए अभियान की शासन ने रैंकिंग जारी कर दी है। जिसमें हापुड़ जिले को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि जुलाई माह में चलाए गए अभियान में जिला 16वें स्थान पर रहा था। इसके अलावा मेरठ मंडल में हापुड़ पहले स्थान पर रहा है। वहीं, इस बार जारी की गई रैकिंग में गाजियाबाद 11वें और गौतमबुद्धनगर 26वें स्थान पर रहा है। इससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों भी गद्गद नजर आ रहे हैं।

जोर-शोर से चल रहा है अभियान
विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान जिले में तेजी से चलाया जा रहा है। जिससे जिले में संक्रामक बीमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया, वायरल बुखार, जुखाम-खांसी आदि ना फैले। इसके अलावा संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। स्कूलों समेत गांव-गांव में पंचायत का आयोजन किया जा रहा है।

हापुड़ जिले में साफ सफाई कराई जा रही है। इसके लिए आंगनबाड़ी, आशा समिति अन्य स्वास्थ्यकर्मी जुटे हुए हैं। लोगों की स्क्रीनिंग भी टीमों द्वारा कराई जा रही है। इसके आधार पर 16 अक्टूबर तक चलाए गए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शासन द्वारा अंक देकर रैंकिंग जारी की गई है। जिसमें जिले ने चौथा स्थान प्राप्त कर लिया है। जिले में इस सुधार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी काफी खुश है।

प्रदेश में टॉप 10 रहे यह जिले
रैकिंग       जिला          अंक प्राप्त
1.         सहारनपुर        100
2.         बनारस           93
3.         उन्नाव            92
4.         महोबा           89
5.         हापुड़           89
6.         लखनऊ         88
7.         रायबरेली        87
8.         बाराबंकी        87
9.         पीलीभीत        86
10.        खीरी           84

क्या बोले जिला मलेरिया अधिकारी
जिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान किसी भी हाल में लापरवाही ना बरतने की सभी टीमों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। मैं स्वंय अभियान पर लगातार निगाह बना रहा हूं। कोशिश की जा रही है कि अभियान खत्म होने तक जिला प्रथम स्थान पर रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.