ड्यूटी के साथ निभाया फर्ज, थाना इंचार्ज भी हुए शामिल

हापुड़ पुलिस ने किया ब्लड डोनेट : ड्यूटी के साथ निभाया फर्ज, थाना इंचार्ज भी हुए शामिल

ड्यूटी के साथ निभाया फर्ज, थाना इंचार्ज भी हुए शामिल

Tricity Today | हापुड़ पुलिस ने किया ब्लड डोनेट

Hapur News : एक तरफ जहां विभिन्न संस्थाएं ब्ल्ड डोनेट कैंप लगाकर लोगों के हित में काम कर रही है। वहीं, ड्यूटी निभाने के साथ-साथ यूपी पुलिस के जवान मानवता के लिए रक्तदान कर रहे हैं। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के सांई हास्पिटल में वरदान चैरिटेबल ब्लड बैंक की तरफ से रक्तदान शिविर लगाया गया। जहां सैंकड़ों लोगों के साथ थाना हाफिजपुर प्रभारी विजय गुप्ता सहित दस पुलिसकर्मियों ने रक्तदान किया।

चैरिटेबल ब्लड बैंक ने लगाया कैंप 
दरअसल, हाफिजपुर क्षेत्र के सांई हास्पिटल के डॉक्टर होशियार सिंह ने बताया कि अस्पताल में वरदान चैरिटेबल ब्लड बैंक की तरफ से रक्तदान शिविर लगाया गया था। इस दौरान क्षेत्र के सैंकड़ों लोग खासकर युवा वर्ग रक्तदान के लिए पहुंचा। वहीं इसी बीच थाना हाफिजपुर प्रभारी विजय गुप्ता, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, रविंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल धर्मवीर सिंह व कांस्टेबल विक्रांत, सुमित, रुपेंद्र सहित दस पुलिसकर्मी स्वेच्छा से रक्तदान करने पहुंचे। 

रक्तदान सबसे बड़ा महादान
थाना हाफिजपुर प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि रक्तदान से जरूरतमंद लोगों की जान बच सकती हैं। रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। बढ़ते मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण ब्लड बैंकों में रक्त की कमी हो गई है। ऐसे में लोगों के साथ पुलिसकर्मी भी इंसानियत का फर्ज निभाते हुए रक्तदान के लिए आगे रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.