पक्षी औषधालय की कार्यकारिणी का हुआ गठन, जानिए कैसे सेवा करती है संस्था

Hapur News : पक्षी औषधालय की कार्यकारिणी का हुआ गठन, जानिए कैसे सेवा करती है संस्था

पक्षी औषधालय की कार्यकारिणी का हुआ गठन, जानिए कैसे सेवा करती है संस्था

Tricity Today | कार्यक्रम का आयोजन

Hapur News : जैन समाज द्वारा कसेरठ बाजार मे संचालित फ्री पक्षी औषधालय के सदस्यों की एक बैठक बुधवार को जैन धर्मशाला में हुई। जिसकी अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन ने की है। इसमें विनीत जैन को पक्षियों के अस्पताल की कार्यकारिणी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में सुनील जैन, सुशील जैन, पुलकित जैन, ऋषि जैन,ललित जैन, मोनू जैन, अशोक जैन और अनुज जैन आदि उपस्थित रहे।

बैठक मे सर्वसम्मति ने आगामी दो वर्ष की पक्षी औषधालय की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें विनीत जैन को अध्यक्ष, सुरेश चन्द जैन पत्रकार एवं शुभम जैन को उपाध्यक्ष, अकित जैन को महामंत्री, राजीव जैन, आकाश जैन को मंत्री, अरचित जैन अंकेक्षक और अनिल जैन क्राकरी को कोषाध्यक्ष व तुषार जैन को प्रचार मत्री मनोनीत किया  गया।

जैन समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन ने कहा कि पक्षी औषधालय के माध्यम से बीमार  पक्षियो के उपचार का पुनीत कार्य किया जा रहा है, जो वास्तव मे सच्ची सेवा है। संरक्षक वयोवृद्ध इंजीनियर सतीश कुमार जैन ने कहा कि पक्षी औषधालय को सुचारू रूप से चलाने तथा इसके विस्तार के लिए औषधालय के मासिक दानदाताओ की संख्या बढ़ाने  के प्रयास किए जाने चाहिए। बैठक णमोकार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण से प्रारंभ हुई।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.