मेरठ-बुलंदशहर रोड पर दस दिन पहले शुरू हुआ था निर्माण, वजह जानकर चौंक जाएंगे

हापुड़ में सड़क के चौड़ीकरण का काम रुका : मेरठ-बुलंदशहर रोड पर दस दिन पहले शुरू हुआ था निर्माण, वजह जानकर चौंक जाएंगे

मेरठ-बुलंदशहर रोड पर दस दिन पहले शुरू हुआ था निर्माण, वजह जानकर चौंक जाएंगे

Tricity Today | Symbolic Photo

Hapur news : मेरठ-बुलंदशहर रोड को चार लेन करने का कार्य करीब दस दिन पहले शुरू किया गया था, लेकिन वन विभाग की एनओसी न मिलने के कारण कार्य रुक गया है। लोक निर्माण विभाग को एक साल के अंदर 8.3 किलोमीटर सड़क बनानी है। इसके लिए शासन से 47.84 करोड़ का बजट स्वीकृत हो गया है। प्रथम किस्त के रूप में 16.74 करोड़ रुपये मिल गए हैं।

जाम से होती थी परेशानी
हापुड़ से बुलंदशहर की ओर जाने वाली सड़क सात मीटर चौड़ी है, लेकिन अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो चुकी है। इसलिए जाम की समस्या बनी रहती है। धीरखेड़ा से बुलदंशहर रोड बाईपास (निकट सोना पेट्रोल पंप) तक की 8.3 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है। इसका निर्माण कार्य दस दिन पूर्व शुरू किया गया था। इस सड़क की कुल चौड़ाई सात मीटर थी, बीच में कोई डिवाइडर भी नहीं था। जिसके कारण वाहन चालकों को भी आवागमन में परेशानी होती थी। अब इसकी चौड़ाई बढ़कर 14 मीटर हो जाएगी। दो लेन से पूरी सड़क चार लेन की होगी। लेकिन, सड़क किनारे करीब 100 पेड़ हटाने पड़ेंगे। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने वन विभाग से एनओसी नहीं ली है, जिसके कारण अब कार्य अधर में ही रुक गया है।

क्या बोले अधिकारी
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार ने बताया कि सड़क के चौड़ीकरण के लिए खोदाई के दौरान कुछ स्थानों पर पेड़ बाधा बन रहे हैं। इस पर वन विभाग ने आपत्ति जताई है। जल्द ही विभाग से एनओसी लेने के लिए आवेदन किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.