दो किसानों को किया लहूलुहान, खेत को बनाया खूनी मैदान

हापुड़ में तेंदुए ने मचाया कोहराम : दो किसानों को किया लहूलुहान, खेत को बनाया खूनी मैदान

दो किसानों को किया लहूलुहान, खेत को बनाया खूनी मैदान

Google Image | तेंदुए

Hapur News : थाना बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सालारपुर में खेत पर काम कर रहे दो किसानों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने जांच शुरु कर दी है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हमले के बाद झाड़ियों में छिपा 
मिली जानकारी के अनुसार गांव सालारपुर में दो किसान बृहस्पतिवार की सुबह दो किसान अपने खेतों पर काम कर रहे थे। लोगों का दावा है कि इस दौरान झाड़ियों की तरफ से तेंदुआ आया, जिसको देख किसान वहां से भागने लगे। लेकिन तेंदुए ने दोनों किसानों पर हमला कर दिया। गांव में तेंदुआ होने की सूचना पर किसानों एकत्र होकर खेतों पर लाठी डंडे लेकर पहुंचे, लेकिन तेंदुआ वहां से झाड़ियों में छिपकर बैठ गया है। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और वन विभाग टीम ने तेंदुएं की तलाश शुरु कर दी है। 

टीम ने शुरू की तलाश 
तेंदुए के होने से गांव में दहशत का माहौल बन गया है। किसानों ने वन विभाग से गांव में जंगल के इलाके में पिंजरा लगवाने और जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। वहीं वनक्षेत्राधिकारी करन सिंह मे बताया कि टीम द्वारा गांव सालारपुर में जांच कराई जा रही है, जरूरत पड़ने पर गांव में पिंजरा भी लगवाया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.