एनसीआर के व्यापारी रहते थे निशाने पर, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा 

हापुड़ में कुख्यात शूटर गिरफ्तार : एनसीआर के व्यापारी रहते थे निशाने पर, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा 

एनसीआर के व्यापारी रहते थे निशाने पर, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा 

Tricity Today | कुख्यात शूटर गिरफ्तार

Hapur News : नगर कोतवाली और जिले की स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात अपराधी समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से गाजियाबाद से लूटी हुई स्कूटी और गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र में हुई लूट के 2 हजार रुपए की नकदी बरामद की है। 

क्या है पूरा मामला 
दरअसल, सदर डीएसपी वरुण मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर कोतवाली पुलिस और जिले की स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किया गया कुख्यात लुटेरा रोहित सुक्का शूटर अपने साथियों के साथ मिलकर दो पहिया वाहनों की चोरी कर लूट करने से पहले रैकी कर चिन्हित लोगों के साथ लूट की घटना को अंजाम देता था। घटना का विरोध करने पर बदमाश हत्या करने के उद्देश्य से गोली मार देता था। इसके अपराधी के खिलाफ मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, हापुड़ और गाजियाबाद में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। इसके साथ पुलिस ने एक अवैध पिस्टल भी बारामद की है।

कई जिलों में मुकदमे दर्ज 
उन्होंने बताया कि इसके साथ गिरफ्तार किए गए सोनू के खिलाफ हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ में करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। इन बदमाशों ने 2021 में मुजफ्फरनगर, थाना देहात, 2022 में बुलंदशहर, 2024 में गाजियाबाद में लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है।कुख्यात की गिरफ्तारी पर हापुड़ के एसपी अभिषेक वर्मा ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपए का नकद इनाम दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.