राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के एक वर्ष पूरे होने पर निकाली पदयात्रा

Hapur News : राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के एक वर्ष पूरे होने पर निकाली पदयात्रा

राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के एक वर्ष पूरे होने पर निकाली पदयात्रा

Tricity Today | हापुड़ मुख्यालय पर कांग्रेसजनों ने पदयात्रा निकाली

Hapur : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के एक वर्ष पूरे होने पर गुरुवार को हापुड़ मुख्यालय पर कांग्रेसजनों ने पदयात्रा निकाली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर शहर के विभिन्न मार्गों से पदयात्रा निकाली गई। इसमें पार्टी नेताओं आर कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

भारत जोड़ो का लगाया नारा
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल के नेतृत्व में बड़ी तादाद में कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय ध्वज व कांग्रेस ध्वज के साथ हापुड़ के प्रमुख मार्गों से पदयात्रा निकाली। इसमें शामिल कांग्रेसजनों ने भारत जोड़ो के नारे लगाए। उन्होंने बताया कि पदयात्रा का उद्देश्य नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो है, जिसमें बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे।

भारत देश नफरत से नहीं मोहब्बत से चलेगा
पदयात्रा में शामिल कांग्रेसजन हापुड़ के मेरठ तिराहे पर स्थापित डा. अम्बेडकर की प्रतिमा पर पहुंचे। वहां उन्होंने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर बाबा साहेब को याद किया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि भारत देश नफरत से नहीं मोहब्बत से चलेगा। पदयात्रा में अंकित शर्मा, नरेश भाटी, अरविंद शर्मा, देवेंद्र जाटव, अरुण सिंह और मानवी सिंह आदि शामिल थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.