नई बसों में सफर करेंगे यात्री, मिलेगी देरी से निजात 

हापुड़ से अच्छी खबर : नई बसों में सफर करेंगे यात्री, मिलेगी देरी से निजात 

नई बसों में सफर करेंगे यात्री, मिलेगी देरी से निजात 

Tricity Today | हापुड़ डिपो

Hapur News : रोडवेज बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अब बस यात्रियों को खटारा बसों से सफर करने में निजात मिलेगी। डिपो को अगले माह तक 10 नई बसें मिलने की उम्मीद है। जिसके बाद इनका संचालन विभिन्न रूटों पर किया जाएगा, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी और डिपो की आय भी बढ़ेगी। 

वर्तमान में 112 बसों का हो रहा संचालन 
दरअसल, हापुड़ रोडवेज डिपो से हरिद्वार, बरेली, लखनऊ, दिल्ली, नोएडा, किठौर, मोदीनगर सहित विभिन्न मार्गों पर निगम और अनुबंधित 112 बसों का संचालन किया जा रहा है। लेकिन इसमें नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद के साथ ही अन्य मार्गों पर यात्रियों की संख्या की अपेक्षा बसों की संख्या कम है। दिल्ली व नोएडा रूट पर बसों की संख्या कम होने के कारण यात्रियों को काफी देर तक बसों का इंतजार करना पड़ता है जिससे यात्रियों को काफी परेशानी भी होती है। इन मार्गों के लिए पिछले वर्ष चार अनुबंधित बसों का संचालन शुरू किया गया, लेकिन इसके बाद भी यात्रियों को राहत नहीं मिल सकी है। वहीं, दूसरे मार्गों पर भी यात्रियों को बसों की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। जिसके बाद डिपो ने शासन से 20 नई बसों की मांग की थी। अगले माह तक डिपो को 10 नई बसें मिलने की उम्मीद है। 

यात्रियों को मिलेगी राहत 
रोडवेज के एआरएम रणजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन से बसों की मांग की गई थी, अगले माह तक बसें मिलने की पूरी उम्मीद है, जिसके बाद विभिन्न मार्गों पर बसों का संचालन कराकर यात्रियों को राहत दिलाई जाएगी। पूरा प्रयास है कि यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.