बोरे में मिली प्रियंका की लाश, तीन दिन पहले हुई थी इलाके में एंट्री

हापुड़ में सनसीखेज वारदात : बोरे में मिली प्रियंका की लाश, तीन दिन पहले हुई थी इलाके में एंट्री

बोरे में मिली प्रियंका की लाश, तीन दिन पहले हुई थी इलाके में एंट्री

Tricity Today | बोरे में मिली प्रियंका की लाश

Hapur News : थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक बोरे में महिला का शव मिलने पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को बोरे से बाहर निकाला। शव की शिनाख्त 32 वर्षीय प्रियंका पत्नी सुरेश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

क्या है पूरा मामला?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह कुचेसर रोड़ फ्लाइओवर के पास कुछ लोगों ने एक कट्टा रखा हुआ देखा। कट्टे सें बदबू आता देख खोला तो उसमे महिला का शव मिला। शव मिलने की सूचना क्षेत्र में तेजी से फैलने से लोग एकत्र हो गए। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया तो जानकारी प्राप्त हुई कि मृतका 32 वर्षीय प्रियंका के रूप में हुई। जिसने कुचेसर चौपला पर तीन दिन पूर्व ही मकान किराये पर लिया था। यह मकान जनपद बुलंदशहर स्याना थाना क्षेत्र के गांव थल निवासी सोनू का है।

पुलिस का बयान
थाना बाबूगढ़ प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान हो गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.