फ्रिज में घुसा अजगर, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

Hapur News : फ्रिज में घुसा अजगर, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

फ्रिज में घुसा अजगर, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

Tricity Today | फ्रिज में घुसा अजगर

Hapur News : गांव बागड़पुर मुदाफरा में एक ग्रामीण के घर में रखे फ्रिज में किसी समय अजगर घुस गया। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में देर रात वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर उसके प्राकृतिक आवास पर छोड़ दिया। इसके बाद परिजन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, गांव बागड़पुर मुदाफरा में एक मकान में रखे फ्रिज में अजगर घुस गया। परिजन की निगाह अजगर पर पड़ी तो घर में अफरा तफरी मच गई। कुछ ही देर में यह खबर गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। आनन-फानन में इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया। फ्रिज में अजगर घुसने को लेकर हर कोई हैरान था। अजगर पकड़े जाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।

Copyright © 2022 - 2023 Tricity. All Rights Reserved.