कहा- दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं किसान और युवा, भाजपा कर रही धर्म की राजनीति

हापुड़ में गरजे रालोद नेता : कहा- दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं किसान और युवा, भाजपा कर रही धर्म की राजनीति

कहा- दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं किसान और युवा, भाजपा कर रही धर्म की राजनीति

Tricity Today | रालोद नेता

Hapur news : राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान, व्यापारी, छात्र, उद्यमी समेत सभी वर्गों के लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म की राजनीति कर रही है। 

क्या बोले त्रिलोक त्यागी
त्रिलोक त्यागी मोहल्ला ज्ञानलोक में रालोद के नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ने कहा कि राम हमारे आस्था के केंद्र हैं और भाजपा के लिए राजनीति करने का हथियार हैं। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों का पेमेंट नहीं हो रहा है। छह साल से बयाज नहीं मिल रहा है। गन्ना किसान बुरी तरह से परेशान हैं, लेकिन उनकी सुनने को कोई नहीं है। आलू का किसान बर्बाद हो रहा है, उन्हें सरकार की तरफ से कोई सहायता नहीं मिल रही है। रोजगार के लिए युवा दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। बेसहारा पशु किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। लेकिन, सरकार इस ओर गंभीर नहीं है।

चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता
त्रिलोक त्यागी ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें और पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें।

इनका किया स्वागत
कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारी प्रदेश महासचिव शिवकुमार त्यागी, प्रदेश सचिव आकिल खान, ओडी त्यागी, क्षेत्रीय सचिव डा.जितेंद्र मलिक, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शेर अली प्रधान, क्षेत्रीय महासचिव संजीव भरनवा, क्षेत्रीय युवा महासचिव प्रवीण वाल्मीकि, क्षेत्रीय सचिव शुभेंद्र कौशिक, युवा क्षेत्रीय महासचिव दिनेश गुप्ता, दीपक त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष एससी/एसटी प्रकोष्ठ ओमेंद्र गौतम, युवा जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी का पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार ने स्वागत किया। कार्यक्रम के संयोजक जितेंद्र कुक्कू ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.