हापुड़ में सपा नेता की बीवी का मर्डर, घर में घुसकर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

BIG BREAKING : हापुड़ में सपा नेता की बीवी का मर्डर, घर में घुसकर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

हापुड़ में सपा नेता की बीवी का मर्डर, घर में घुसकर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

Tricity Today | हापुड़ में सपा नेता की बीवी का मर्डर

Hapur News : हापुड़ से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। हापुड़ के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर दी। यह महिला समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता की बीवी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी का माहौल पैदा हो गया है। कैसे दिया वारदात को अंजाम
यह पूरा मामला नगर कोतवाली के सामिया गार्डन का है। जानकारी के मुताबिक, हापुड़ के प्रमुख प्रॉपर्टी कारोबारी और समाजवादी पार्टी के नेता जहीर सलमानी अपने परिवार के साथ बुलन्दशहर रोड़ स्थित सामिया में परिवार सहित रहते हैं। सुबह वह किसी काम से घर से निकले थे। शनिवार दोपहर घर में अकेली उनकी पत्नी थी। तभी दिनदहाड़े बदमाश उनके घर में घुसे और ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। 

मौके पर मचा हड़कंप
बदमाशों ने सपा नेता के घर में घुसकर कई राउंड फायरिंग की। जिसमें कई गोलियां सपा नेता की बीवी को लगी। इस घटना के बाद पुलिस को सूचित की गया। सूचना मिलने के बाद आला अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अत्यंत गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया, जहां महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.